फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The accused was arrested next day when station in charge was summoned police had removed names of two accused

Kanpur: थानाध्यक्ष तलब तो अगले दिन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने चार्जशीट से निकाल दिए थे दो अभियुक्तों के नाम

Sat, 05 Apr 2025 02:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 05 Apr 2025 02:21 PM IST
सार

Kanpur News: संजीव को शक था कि निशा के संबंध दयाराम से हैं। इस कारण संजीव कुमार, संगीता देवी और पवन कुमार ने दयाराम की हत्या का षड़यंत्र रचा। 28 जनवरी 2024 को दयाराम को पतरसा बुलाया। देर रात दयाराम ने भाई अनुज को फोन कर बताया कि संजीव ने उसे कमरे में बंद कर आग लगा दी है।

विज्ञापन
The accused was arrested next day when station in charge was summoned police had removed names of two accused
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में हत्या के मुकदमे में वांछित चल रही महिला अभियुक्त को कोर्ट में पेश न करने पर गुरुवार को अपर जिला जज सप्तम आजाद सिंह ने पनकी थानाध्यक्ष को ही तलब कर लिया। आदेश जारी होने के अगले ही दिन अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। पनकी थाना क्षेत्र के पतरसा गांव में 28 जनवरी 2024 को शिक्षक दयाराम सोनकर की हत्या हो गई थी।

विज्ञापन

इसमें कथित वकील संजीव कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जो अब भी जेल में ही बंद है। पुलिस ने सिर्फ संजीव के खिलाफ ही चार्जशीट कोर्ट भेजी थी। एडीजीसी विनोद त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमे में दो अन्य अभियुक्तों पवन कुमार व संगीता देवी को तलब करने के लिए कोर्ट में अर्जी दी गई थी। इसमें बताया गया था कि मरने के पहले दयाराम ने भी पवन और संगीता के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर एक मुकदमा लिखाया था। तथ्यों के आधार पर कोर्ट ने अर्जी मंजूर करते हुए दोनों को तलब कर लिया।

विज्ञापन
Trending Videos

पवन अब भी चल रहा है फरार
जानकारी के बावजूद पवन और संगीता कोर्ट में हाजिर नहीं हुए तो दोनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। वारंट पर पुलिस हर तारीख पर औपचारिक आख्या भेज दे रही थी। इस पर कोर्ट ने सख्ती बरती और कहा कि अभियुक्तों के अधिवक्ता हर तारीख पर न्यायालय में आकर पैरवी कर रहे हैं, लेकिन पनकी थानाध्यक्ष वारंट का पालन नहीं करा पा रहे हैं। इसलिए आठ अप्रैल को व्यक्तिगत रूप से हाजिर होकर जवाब दें। आदेश की जानकारी होते ही आनन-फानन पुलिस टीम ने संगीता के घर की घेराबंदी की और शुक्रवार सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया। संगीता को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। हालांकि पवन अब भी फरार चल रहा है।

विज्ञापन

पत्नी पर प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या का है आरोप
दयाराम के भाई अनुज कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कहा था कि मेरे बड़े भाई दयाराम कानपुर देहात के ग्राम विकास इंटर कॉलेज बुधौली में शिक्षक थे। उनका विवाह वर्ष 2009 में संगीता से हुआ था। वर्ष 2017 में संगीता के अवैध संबंध पवन कुमार से हो गए। पवन के दोस्त संजीव कुमार हैं। संजीव की पहली पत्नी निशा से उसके संबंध खराब चल रहे थे, क्योंकि संजीव ने निशा की सगी बहन मयंक कुमारी को पत्नी बना लिया था। संजीव को शक था कि निशा के संबंध दयाराम से हैं। इस कारण संजीव कुमार, संगीता देवी और पवन कुमार ने दयाराम की हत्या का षडय़ंत्र रचा। 28 जनवरी 2024 को दयाराम को पतरसा बुलाया। देर रात दयाराम ने भाई अनुज को फोन कर बताया कि संजीव ने उसे कमरे में बंद कर आग लगा दी है। मुझे बचा लो। अनुज, अपने ससुर पप्पू उर्फ राजेंद्र सोनकर, चाचा ननका व चचेरे भाई दीपक आदि के साथ जब तक पहुंचा तब तक दयाराम की मौत हो चुकी थी। कमरा बाहर से बंद था और अंदर आग जल रही थी। अनुज ने संजीव, संगीता और पवन तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस ने सिर्फ संजीव को पकड़ा और बाकी दोनों को बख्श दिया था।

विज्ञापन

अभियोजन ने कुर्की के लिए दी थी अर्जी
एडीजीसी विनोद त्रिपाठी ने बताया कि अभियोजन ने कुर्की का आदेश जारी करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। वहीं, पवन और संगीता की ओर से अधिवक्ता ने तलबी आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने की बात कही थी, लेकिन हाईकोर्ट ने कोई स्थगनादेश जारी नहीं किया था। इस पर कोर्ट ने मामले की सुनवाई स्थगित न करने की बात कही थी। हालांकि कुर्की की आदेशिका जारी नहीं की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed