फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The accused kept crying while being drunk and saying that he had done a disgusting act with the innocent

Kanpur News: नशे में मासूम से घिनौनी हरकत होने की बात कह बिलखता रहा आरोपी

Fri, 01 Aug 2025 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 01 Aug 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
The accused kept crying while being drunk and saying that he had done a disgusting act with the innocent
कानपुर देहात। रनियां थाना क्षेत्र के एक स्कूल की कक्षा दो की छात्रा के साथ चालक ने वैन में छेड़छाड़ कर घिनौनी हरकत की थी। गुरुवार को पुलिस ने नारीखेत के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस हिरासत में आरोपी नशे की हालत में मासूम छात्रा के घिनौनी हरकत हो जाने की बात कह बिलखता रहा।
विज्ञापन

रनियां थानाध्यक्ष एसएन सिंह ने टीम के साथ गुरुवार को रनियां- मैथा मार्ग पर नारीखेत के पास से गुमटी के बाहर बैठे परसौली निवासी रघुवीर कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी रघुवीर बिलखता हुआ अपने किए पर शर्मिंदगी जाहिर करता रहा। उसने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है। सोमवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्चों को घर छोड़ने के दौरान भी वह नशा किए था। नशे के चलते ही उसने सात वर्षीय छात्रा से घिनौनी हरकत हो गई।
विज्ञापन

बता दें एक गांव निवासी पिता ने मंगलवार को रनियां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि उनकी सात वर्षीय बेटी व पांच वर्षीय बेटा एक स्कूल में पढ़ते हैं। सोमवार को बच्चों को घर छोड़ने आने के दौरान वैन चालक ने बेटी के साथ छेड़छाड़ की, बेटी के चीखने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। घर पर कपड़े बदलने के दौरान पत्नी को बेटी के शरीर पर लाल निशान मिले। पूछने पर बेटी ने चालक की करतूत बताई। साथ ही यह भी बताया कि आरोपी उसके साथ पहले इस तरह की हरकत कर चुका है। सीओ सदर संजय वर्मा ने बताया कि आरोपी स्कूल संचालक का भाई है। पूछताछ में उसने नशे में छात्रा के साथ घिनौनी हरकत करने की बात कुबूल की है। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed