{"_id":"49d2a739a4374478bd3cc83630231208","slug":"the-225-students-in-the-city-near-the-inter-ca-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीए इंटर में शहर के 225 स्टूडेंट पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीए इंटर में शहर के 225 स्टूडेंट पास
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Wed, 03 Feb 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
दि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट की इंटर लेवल की परीक्षा में शहर के 225 स्टूडेंटों ने सफलता पाई है। नवंबर 2015 में हुई परीक्षा में करीब एक हजार स्टूडेंटों ने हिस्सा लिया था। शहर के चार स्कूलों में सेंटर बनाए गए थे।
विज्ञापन
चार्टर्ड एकाउंटेंट संस्थान की ओर से एक फरवरी को इसका रिजल्ट घोषित किया गया। शहर में इंटर लेवल के फर्स्ट ग्रुप में 104, सेकेंड ग्रुप में 107 और दोनों ग्रुप की परीक्षा में 14 स्टूडेंटों ने सफलता पाई।
विज्ञापन
देश भर में ये रहा रिजल्ट
फर्स्ट ग्रुप में 1,19,449 स्टूडेंटों में 15,192 (12.72 फीसदी)
सेकेंड ग्रुप में 1,01,145 में 11,450 (10.69 फीसदी)
दोनों ग्रुपों में 50,842 स्टूडेंटों में 2108 (4.14 फीसदी)
अनम शाहिद के 65 फीसदी अंक
चमनगंज निवासी शाहिद महमूद की बेटी अनम शाहिद ने फर्स्ट ग्रुप में 400 में 257 अंक पाए हैं। अनम ने बताया कि पिता के व्यवसाय में होने की वजह से चार्टर्ड एकाउंटेंट बनने की इच्छा पैदा हुई।
विज्ञापन
जल्द से जल्द फाइनल एग्जाम पास करके चार्टर्ड एकाउंटेंट का तमगा हासिल करना है। इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है। जानकारों का कहना है कि इतने अंक बहुत कम स्टूडेंट पाते हैं।