फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The 18 member team got bowling done with net bowlers, changes took place even after the list was released

जुगाड़ की टीम, 86 पर ढेर: 18 खिलाड़ियों पर भी नेट बॉलरों से कराई बॉलिंग, सूची जारी होने के बाद भी हुए बदलाव

Sat, 02 Dec 2023 12:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 02 Dec 2023 12:45 PM IST
सार

Kanpur News: यूपीसीए ने 23 नवंबर को 15 सदस्यीय टीम और 11 स्टैंडबाई खिलाड़ियों की घोषणा की थी। बीते सोमवार को फिर से सूची जारी कर 18 सदस्यीय मुख्य टीम में व पांच नेट बॉलर को टीम के साथ भेजा गया।

विज्ञापन
The 18 member team got bowling done with net bowlers, changes took place even after the list was released
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बीसीसीआई की विजय मर्चेंट ट्रॉफी में यूपी अंडर-16 टीम ने पहले मैच में पंजाब के सामने खराब प्रदर्शन के साथ शुरुआत की। टीम पहली पारी में 86 रन पर सिमट गई। टीम के चयन पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। इसके बावजूद 18 सदस्यीय टीम होने पर भी पांच नेट बॉलर्स में से दो को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया।

विज्ञापन

अंडर-16 टीम के ट्रायल से ही विवाद उठ रहे थे, क्योंकि यूपीसीए के सभी ट्रायल कानपुर के कमला क्लब में ही होते हैं, लेकिन इस बार नोएडा में करवाए गए। 15 सदस्यीय टीम में ट्रायल मैच में फ्लाप रहे खिलाड़ी का नाम भी था। इसके बाद यूपीसीए ने जिला संघों को टीम जारी नहीं की। विरोध पर सादे कागज में टीम जारी कर दी।

विज्ञापन

उसमें न तो किसी के आधिकारिक हस्ताक्षर थे और न ही यूपीसीए का लोगो। ट्रायल मैच में फ्लाप रहाखिलाड़ी पंजाब के खिलाफ बगैर खाता खोले पवेलियन लौट गया। नेट बॉलर प्राणवीर सिंह और वंश चौधरी भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। प्राणवीर ने 10 ओवर में 41 रन बनाकर एक विकेट लिया। वंश चौधरी ने पांच ओवर में 31 रन दिए। हालांकि वंश को कोई सफलता नहीं मिली।

टीम की घोषणा होने के बाद भी हुए बदलाव
यूपीसीए ने 23 नवंबर को 15 सदस्यीय टीम और 11 स्टैंडबाई खिलाड़ियों की घोषणा की थी। बीते सोमवार को फिर से सूची जारी कर 18 सदस्यीय मुख्य टीम में व पांच नेट बॉलर को टीम के साथ भेजा गया। बीसीसीआई की वेबसाइट में यूपी टीम की जो लिस्ट पड़ी है, उसमें कुल 37 खिलाड़ियों को शामिल किया था।

विज्ञापन

एक खिलाड़ी इंजर्ड हो गया था और दूसरे को वायरल फीवर हो गया था। ऐसे में कोच ने नेट बॉलर में से दो को टीम में स्थान दिया। कोच के पास बदलाव के अधिकार होते हैं।  -अंकित चटर्जी, सीईओ, यूपीसीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed