{"_id":"61a27e218d0af574bb4ed768","slug":"test-of-thrill-now-in-greenpark-the-ball-has-started-spinning-all-three-indian-spinners-took-nine-wickets","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीनपार्क में अब रोमांच का टेस्ट: घूमने लगी है गेंद, तीनों भारतीय स्पिनर्स ने चटकाए नौ विकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीनपार्क में अब रोमांच का टेस्ट: घूमने लगी है गेंद, तीनों भारतीय स्पिनर्स ने चटकाए नौ विकेट
Sun, 28 Nov 2021 12:27 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:27 AM IST
सार
भारत-न्यूजीलैंड के बीच ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन के हीरो अक्षर पटेल रहे। उन्होंने न्यूजीलैंड के पांच विकेट चटकाए।
विज्ञापन
IND vs NZ: न्यूजीलैंड का विकेट चटकाने के बाद खुशी मनाते खिलाड़ी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर ग्रीनपार्क स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले में अब दो दिन टेस्ट मैच का असली रोमांच देखने को मिलेगा। शनिवार को पिच का मिजाज बदलने से स्पिनर्स को मदद मिलने लगी है। शुक्रवार को काफी मजबूत स्थिति में दिख रही न्यूजीलैंड की पूरी टीम शनिवार को पवेलियन लौट गई।
भारत के तीनों स्पिनर्स ने कुल नौ विकेट चटकाए। ग्रीनपार्क की पिच पर दो दिनों से स्पिनर्स को कोई मदद नहीं मिल रही थी। शनिवार को तीसरे दिन का खेल जैसे-जैसे आगे बढ़ा स्पिनर्स की चकरी चलने लगी। आर अश्विन ने न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को बांधे रखा तो अक्षर पटेल ने विकेटों की झड़ी लगा दी।
काली मिट्टी से बनी पिच धीरे-धीरे टूटने लगी है। क्रैक पर पड़कर बाल ज्यादा घूम रही है और नीचे भी रह रही है। ऐसे में अब भारतीय खिलाड़ियों के साथ-साथ दूसरी पारी में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को विकेट बचाने में काफी मशक्कत करनी पड़ेगी।