फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Terrorists' Kanpur connection: Search for a suspect from Jajmau, ATS raids at many places

आतंकियों का कानपुर कनेक्शन: जाजमऊ के एक संदिग्ध की तलाश, दो के उठाए जाने की चर्चा, कई जगह एटीएस ने मारे छापे

Thu, 16 Sep 2021 11:54 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 16 Sep 2021 11:54 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और यूपी एटीएस ने मंगलवार को दिल्ली और यूपी से छह आतंकियों को गिरफ्तार किया था। ओसामा, मूलचंद, अबू बकर, जीशान, समीर और आमिर जावेद पकड़े गए थे।

विज्ञापन
Terrorists' Kanpur connection: Search for a suspect from Jajmau, ATS raids at many places
यूपी एटीएस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपी एटीएस ने आतंकियों की धरपकड़ तेज कर दी है। मंगलवार को पकड़े गए आतंकियों का कनेक्शन कानपुर से भी सामने आया है। एक आतंकी के रिश्तेदार की ससुराल रोशननगर रावतपुर में है। वह भी संदिग्ध की सूची में है। उसकी तलाश में बुधवार को एटीएस की टीम ने रावतपुर में दबिश दी। वहीं एक अन्य संदिग्ध की तलाश में जाजमऊ के इलाके में छानबीन की।
विज्ञापन


एक-दो संदिग्धों को हिरासत में भी लेने की चर्चा है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और यूपी एटीएस ने मंगलवार को दिल्ली और यूपी से छह आतंकियों को गिरफ्तार किया था। ओसामा, मूलचंद, अबू बकर, जीशान, समीर और आमिर जावेद पकड़े गए थे। आमिर लखनऊ का रहने वाला है। सूत्रों के मुताबिक आमिर का बहनोई प्रयागराज का रहने वाला है। बहनोई के भाई हुमेद की भूमिका भी संदिग्ध है। उसकी तलाश एटीएस कर रही है।
विज्ञापन


एटीएस की टीमों ने दी दबिश
इस बीच पता चला कि हुमेद की ससुराल कानपुर के रावतपुर में है। इसलिए एटीएस की टीम ने बुधवार सुबह से ही दबिश देनी शुरू की। रावतपुर के रोशन नगर में करीब एक घंटे तक टीम मौजूद रही। कई लोगों से पूछताछ भी की। इसके बाद टीम जाजमऊ पहुंची। यहां भी पूछताछ की। मगर कार्रवाई क्या हुई, अभी तक इस बारे में जानकारी नहीं हो सकी। सूत्रों के मुताबिक हुमेद की तलाश में दबिश दी जा रही है। एक-दो संदिग्धों को पूछताछ के लिए टीम ले गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Terrorists' Kanpur connection: Search for a suspect from Jajmau, ATS raids at many places
आतंकियों की तलाश में एटीएस - फोटो : अमर उजाला
अब मोबाइल बंद, पहले कानपुर में ट्रेस हुआ था हुमेद
यूपी एटीएस का ऑपरेशन लगातार जारी है। बुधवार को भी तीन संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया। सूत्रों के मुताबिक एटीएस ने पहले हुमेद को कानपुर में ही ट्रेस किया था। कुछ अहम जानकारियां भी उसको लेकर मिली थीं। इसलिए एटीएस ने कानपुर में दबिश दी। हालांकि उसके ट्रेस होने के कुछ ही देर बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। इसलिए अब उसकी लोकेशन ट्रेस कर पाना मुश्किल हो रहा है। 

स्थानीय पुलिस और यूनिट को सूचना नहीं
यूपी एटीएस की लखनऊ टीम पूरी कार्रवाई कर रही है। कार्रवाई बेहद गोपनीय तरीके से की जा रही है। शहर में दबिश की सूचना न तो स्थानीय पुलिस को दी गई और न ही कानपुर की एटीएस यूनिट को। किसी को भी भनक तक नहीं लगी। जब टीम छानबीन कर लौटी तब इसकी जानकारी हुई। स्थानीय अफसर इस बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। आशंका यह भी है कि संदिग्धों की सूची में जाजमऊ निवासी एक शख्स भी है। इसके बारे में अब तभी कुछ पता चल पाएगा जब एटीएस खुलासा करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed