फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Terrorist connection: big disclosure in investigation of the investigating agency

आतंकी कनेक्शन: लखनऊ के शकील ने कानपुर में असलहों का कराया था सौदा, जांच एजेंसी की तफ्तीश में बड़ा खुलासा

Wed, 14 Jul 2021 01:59 PM IST
शिखा पांडेय सूरज शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
सूरज शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 14 Jul 2021 01:59 PM IST
सार

अमर उजाला ने खुलासा किया था कि लखनऊ में पकड़े गए आतंकी मिनहाज अहमद और मसीरुद्दीन उर्फ मुशीर के पास से बरामद कंट्रीमेड पिस्टल चमनगंज से खरीदी गई थी। वहीं अब एक और नया तथ्य सामने आया है।

विज्ञापन
Terrorist connection: big disclosure in investigation of the investigating agency
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अलकायदा के आतंकियों को असलहा मुहैया कराने में लखनऊ के शकील की बड़ी भूमिका रही है। शकील ने ही कानपुर के चमनगंज निवासी शख्स से सौदा कराया और पिस्टल के साथ तीन चाकू दिलाए। इसके लिए एक मुश्त रकम भी आतंकियों ने चुकाई थी।
विज्ञापन


जांच एजेंसी की तफ्तीश में इसका खुलासा हुआ है। असलहे मुहैया कराने में एक शख्स मुख्य है जबकि एक दो और उसके सहयोगी हैं। इन सभी पर जांच एजेंसी शिकंजा कसने की तैयारी में है। किसी भी वक्त इनकी गिरफ्तारी हो सकती है।
विज्ञापन


अमर उजाला ने खुलासा किया था कि लखनऊ में पकड़े गए आतंकी मिनहाज अहमद और मसीरुद्दीन उर्फ मुशीर के पास से बरामद कंट्रीमेड पिस्टल चमनगंज से खरीदी गई थी। वहीं अब एक और नया तथ्य सामने आया है। आतंकियों के पास मिले तीन चाकू भी यहीं से खरीदे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पूरा सौदा लखनऊ निवासी शकील ने कराया था। पिछले कई दिनों से शकील एटीएस की हिरासत में है। उससे पूछताछ जारी है। सूत्रों के मुताबिक चमनगंज निवासी शख्स शकील का पुराना परिचित है। जब आतंकियों ने शकील से असलहों की मांग की तो उसने चमनगंज निवासी अपने परिचित से संपर्क किया।


उसके बाद वो यहां पिस्टल व चाकू खरीदने आए। अभी तक की मिली जानकारी के मुताबिक असलहा बेचने वाला हिस्ट्रीशीटर है। उसको जांच एजेंसी ने हिरासत में भी ले लिया है। पूछताछ जारी है। उसकी निशानदेही पर असलहों व विस्फोटक की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed