फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Terror funding Connection to renowned family

आतंकी कमरुजम्मा की गिरफ्तारी के बाद सामने आया एक नया मामला, मकनपुर से जुड़े टेरर फंडिंग के तार

Sun, 30 Sep 2018 08:00 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 30 Sep 2018 08:00 AM IST
विज्ञापन
Terror funding Connection to renowned family
डेमो पिक
कानपुर शहर में हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी कमरुजम्मा की गिरफ्तारी के बाद एक और नया मामला सामने आया है। मकनपुर, बिल्हौर के एक नामचीन परिवार का टेरर फंडिंग से कनेक्शन होने का सुरक्षा एजेंसियों को पता चला है।
विज्ञापन

 

सुरक्षा एजेंसियों के अफसरों से यह भी जानकारी हुई है कि परिवार के मुखिया और उसके बेटे देशविरोधी तत्वों को शरण देने के साथ ही आर्थिक मदद भी पहुंचाते हैं। एक सुरक्षा एजेंसी की टीम ने दो दिन पहले टेरर फंडिंग से जुड़े एक शख्स की लोकेशन के आधार पर इनके घर में दबिश दी लेकिन वह हाथ नहीं लगा था। अब टीम परिवार से जुड़ी धार्मिक संस्था और उसके जुड़े लोगों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। 

विज्ञापन


 

Terror funding Connection to renowned family
डेमो पिक

अफसरों को शक है कि यह परिवार धार्मिक संस्था के अनुयायियों के जरिए टेरर फंडिंग (आतंकियों को धन मुहैया)  करवाता है। अफसरों ने इस परिवार के लोगों के बैंक खातों के नंबर और आधार कार्ड की कॉपी लेकर छानबीन तेज कर दी है। मकनपुर, बिल्हौर में स्थित एक धार्मिक स्थल की देखरेख एक परिवार करता है। यह परिवार एक धार्मिक संस्था से भी ताल्लुक रखता है। इस संस्था के देश-विदेश में भारी संख्या में अनुयायी हैं। परिवार के लोग अक्सर विदेश आते-जाते रहते हैं।

सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली में टेरर फंडिंग से जुड़े दो लोगों को पकड़ा था। उनसे पूछताछ में बरेली के फतेहगंज निवासी राशिद पुत्र इजराइल के बारे में जानकारी मिली थी। राशिद दिल्ली की एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। सुरक्षा एजेंसी ने बरेली में छापा मारा, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। राशिद के मोबाइल की लोकेशन के आधार पर गुरुवार को सुरक्षा एजेंसी की टीम ने मकनपुर में दबिश दी, लेकिन राशिद पकड़ में नहीं आया।

Terror funding Connection to renowned family
डेमो पिक

इस परिवार के मकान और धार्मिक स्थल पर दबिश देने वाली टीम में दिल्ली और कोलकाता के दो-दो अफसर भी मौजूद थे। टीम जैसे ही गेट खोलकर भीतर पहुंची, तो परिवार के लोगों ने रोक लिया। हंगामा करने पर गांव के भी कई लोग पहुंच गए। जब गांव वालों को पता चला कि मामला टेरर फंडिंग से जुड़ा है, तो वे शांत हो गए। परिवार के लोगों के टीम का रास्ता रोकने और बहस करने का फायदा उठाकर राशिद मकान के पीछे के गेट से निकल गया। हालांकि इस बारे में किसी भी अफसर ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया।

वहीं बिल्हौर थानाप्रभारी का कहना है कि धोखाधड़ी के मामले में आरोपी राशिद की तलाश में दिल्ली से एक टीम यहां आई थी। अत्याधुनिक उपकरणों से लैस टीम ने राशिद के मोबाइल के लोकेशन के आधार मकनपुर क्षेत्र में गेस्ट हाउस, शीबू, अब्दुल वकार समेत कई लोगों के घरों में छानबीन की, लेकिन राशिद हाथ नहीं लगा। राशिद का मोबाइल स्विच ऑफ होने से टीम को उसकी लोकेशन मिलना बंद हो गई। इस पर शुक्रवार को टीम दिल्ली वापस चली गई।

विज्ञापन

Terror funding Connection to renowned family
डेमो पिक

सूत्रों के मुताबिक इस परिवार से जुड़े एक शख्स की अफसरों और बड़े नेताओं तक पहुंच है। परिवार के एक व्यक्ति ने उसी का नाम लेकर सुरक्षा एजेंसी के एक अफसर को फोन मिलाया। अफसर के अपना परिचय देने के बाद फोन करने वाले ने मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। सर्विलांस की मदद से टीम फोन करने वाले शख्स तक पहुंची तो वह अफसरों के सामने रोने लगा।

अफसरों ने उसे हिदायत देकर छोड़ दिया। अफसरों को जानकारी हुई है कि टेरर फंडिंग के लिए विदेश से गुजरात रकम आती है। गुजरात से हवाला के जरिए इसे देश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचाया जाता है।

इसका मैनेजमेंट राशिद और उसके साथी इस परिवार के जुड़े अनुयायियों के माध्यम से करते हैं। जिस धार्मिक संस्था से यह परिवार जुड़ा है, उसके देश और विदेश में बड़ी संख्या में अनुयायी हैं। इन्ही अनुयायियों के जरिए टेरर फंडिंग कराई जाती है। प्रारंभिक जांच में बांग्लादेश, दुबई, सीरिया और यूनाइटेड स्टेट से फंडिंग कराए जाने का पता चला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed