फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tenri when and how to shift ? NGT

टेनरियां कब और कैसे शिफ्ट होंगीः एनजीटी

Wed, 07 Oct 2015 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Wed, 07 Oct 2015 02:39 AM IST
विज्ञापन
Tenri when and how to shift ? NGT
एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल) में मंगलवार को गंगा में गिर रहे टेनरियों के कचरे को लेकर दिल्ली में सुनवाई हुई। इसमें कानपुर की टेनरियों को दूसरी जगह शिफ्ट करने का मामला उठाया गया।
विज्ञापन


एमसी मेहता बनाम यूनियन ऑफ इंडिया के केस में एनजीटी चेयरमैन न्यायाधीश स्वतंत्र कुमार ने यूपी सरकार से पूछा है कि गंगा में टेनरियों का प्रदूषित कचरा जाने से रोकने के लिए क्या योजना है। यदि टेनरियों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाना है तो यह कैसे और कब होगा। प्लान बनाकर दिखाएं।
विज्ञापन


मामले पर सुनवाई सात अक्टूबर को भी होगी। इससे पहले भी टेनरियों को महानगर से शिफ्ट करने का मामला उठाया जा चुका है, लेकिन टेनरी एसोसिएशन के दबाव के चलते यह संभव नहीं हो पाया है। इस मामले में ऑल ओवर इंडिया इन्वायरमेंटल सस्टेनेबल कमेटी के सदस्य
विज्ञापन
विज्ञापन


असद के. इराकी का कहना है कि टेनरियों को गंगा किनारे से शिफ्ट करने से प्रदूषण का मामला हल नहीं होने वाला है। आवश्यक यह है कि टेनरियों से निकलने वाले कचरे को किस तरह प्रदूषण मुक्त किया जाए। जहां भी टेनरी रहेगी, बिना व्यवस्था के वहीं प्रदूषण फैलेगा। उन्होंने बताया कि टेनरियों के मसले पर एनजीटी में सुनवाई पहले 16 अक्तूबर को होनी वाली थी, अचानक इसे बदलकर 6 अक्तूबर कर दिया गया।

इसी वजह से वह और कमेटी के चेयरमैन राजीव जालान इसमें शामिल नहीं हो सके। इराकी ने बताया कि बुधवार को होने वाली सुनवाई में क्लीन गंगा मसले से जुड़े एक और मामले पर सुनवाई होनी है। पहले इसकी तारीख 13 अक्तूबर थी।

इलेक्ट्रो फ्लोमीटर को लेकर टेनरी मालिकों में हलचल:टेनरियों से कितना प्रदूषित कचरा युक्त पानी बाहर निकाला गया, इसकी जांच के लिए सभी टेनरियों में इलेक्ट्रो मैग्नेटिक फ्लोमीटर लगाना जरूरी है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सचिव एससी यादव की तरफ से डीएम को भेजे पत्र से टेनरी मालिकों में हलचल है।


देर शाम जाजमऊ टेनर्स एसोसिएशन ने इस मामले में चर्चा भी की। सचिव ने पत्र में कानपुर की 165 टेनरियों में यह मीटर नहीं लगने की बात कही है। इस संबंध जाजमऊ टेनर्स एसोसिएशन का कहना है कि 99 प्रतिशत टेनरी में यह मीटर लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed