{"_id":"5ad969a84f1c1b3a0b8b5765","slug":"ten-year-old-child-death-due-to-no-provided-any-treatment-in-government-medical-college-at-banda","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मेडिकल कॉलेज में मासूम की मौत, पैसे ना देने पर डॉक्टरों ने इलाज से किया मना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मेडिकल कॉलेज में मासूम की मौत, पैसे ना देने पर डॉक्टरों ने इलाज से किया मना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 20 Apr 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
छोटे भाई के शव के साथ बड़ा भाई
- फोटो : ani
यूपी में एक बार फिर से डॉक्टरों की लापरवाही सामने आई है। मेडिकल कॉलेज में इलाज नहीं मिलने से मासूम बच्ची की मौत हो गई। इलाज करने के बजाए डॉक्टरों पर रुपये मांगने का आरोप लगा है।
घटना बांदा जिले के सरकारी मेडिकल कॉलेज की है। आरोप है कि पचनेही के रहने वाला राम सिंह अपने छोटे भाई को इलाज के लिए जिला सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचा। 10 साल के बच्चे को जिला सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज को रेफर कर दिया।
यहां बच्चे का इलाज नहीं किया गया। बीमार बच्चे को गोद में उठाए बड़ा भाई डॉक्टरों से इलाज की गुहार लगाता रहा, लेकिन किसी डॉक्टर ने इलाज करना उचित नहीं समझा। सुनवाई नहीं होने पर भाई उसे फिर से जिला सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचा।

जब तक वह यहां पहुंचा तब तक मासूम बच्चे ने दम तोड़ दिया। इसके बाद पीड़ित भाई अपने छोटे भाई के शव को हाथों में लेकर डीएम के यहां पहुंचा और रोने लगा। पीड़ित भाई ने आरोप लगाया है कि डॉक्टरों ने उसका इलाज इसलिए नहीं किया क्योंकि मेरे पास रुपये नहीं थे। वे रुपये पैसे मांग रहे थे, लेकिन मैं रुपये नहीं दे पाया।
Family in Banda alleges that their child died after he was not provided any medical treatment in a government medical college. Father says, 'doctors did not treat him as I did not have money. They were repeatedly asking for money' pic.twitter.com/3FcXuIUQYn
— ANI UP (@ANINewsUP) April 20, 2018