फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Temporary and permanent encroachments removed, drains cleaned

Kanpur News: अस्थायी व स्थायी अतिक्रमण हटाए, नालों की कराई सफाई

Wed, 30 Apr 2025 01:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Temporary and permanent encroachments removed, drains cleaned
जोन-1 में अपने सामने अतिक्रमण हटवाती महापौर प्रमिला पांडेय।  - फोटो : स्रोत: नगर निगम
कानपुर। महापौर प्रमिला पांडेय व नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने शहर में कई जगहों पर अतिक्रमण हटवाने का अभियान चलाया। लोगों को जलभराव व जाम की समस्याओं से निजात दिलाने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। नगर आयुक्त ने जोनल अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन-जिन स्थानों से अतिक्रमण हटाए गए हैं, वहां यह सुनिश्चित करें कि किसी भी दशा में पुनः अतिक्रमण न हो।
विज्ञापन

जोन-1 में महापौर की देखरेख में लखनऊ फाटक से मरे कंपनी पुल तक, महफिल रेस्टोरेंट से भगवतदास घाट व लक्ष्मीपुरवा एल्गिन मिल से खलवा चौराहे तक स्वास्थ्य विभाग के नाले से अतिक्रमण हटाया गया। लखनऊ फाटक से मरे कंपनी पुल तक करीब 150 अस्थायी अतिक्रमण, महफिल रेस्टोरेंट से भगवतदास घाट तक 25 व लक्ष्मीपुरवा एल्गिन मिल से खलवा चौराहे तक 50 अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। वहीं, जोन-2 में वार्ड-68, मछरिया राजीव नगर, न्यू आरएन हास्पिटल से बरकती मस्जिद तक तीन पक्के निर्माण हटाते हुए 900 मीटर तक नाला सफाई की गई। वार्ड-74, श्याम नगर में नाला नंबर-92, वीरेंद्र स्वरूप स्कूल से रेलवे क्रॉसिंग तक नाला सफाई का कार्य किया गया।
विज्ञापन

जोन-3 में वार्ड-77 में किदवई नगर थाना से सचान नहर से भोलेश्वर मंदिर तक व भोलेश्वर मंदिर से जल संस्थान कार्यालय तक अस्थायी, स्थायी अतिक्रमण हटाए गए। यहां 146 टिन शेड, टट्टर, रैंप, झुग्गी झोपड़ी, चबूतरों से अतिक्रमण हटाया गया। इसी तरह, जोन पांच के फजलगंज क्षेत्र में पुलिस चौकी फजलगंज से विजय नगर चौराहे तक करीब 50-55 अस्थायी अतिक्रमण और 10-15 स्थलों पर स्थायी अतिक्रमण हटाए गए। इनमें नाले पर बने कुछ रैंप व सीढ़ी भी ध्वस्त की गई। वार्ड-14 (पुराना) व 30 (नया) आंबेडकरनगर, काकादेव में ओम चौराहे से जय भगवान गेस्ट हाउस तक नालों पर अवैध रूप से किए गए 24 स्थायी और 54 अस्थायी अतिक्रमण ध्वस्त करते हुए 12 हजार रुपये यूजर चार्ज वसूला गया। यहां अपर नगर आयुक्त संतोष यादव के नेतृत्व में अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed