फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tempo driver's body found after controversy, accused of murder

कानपुर: विवाद के बाद टेंपो चालक का मिला शव, हत्या का आरोप, पुलिस ने तीन संदिग्धों को उठाया

Sun, 23 Jan 2022 01:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 23 Jan 2022 01:53 PM IST
विज्ञापन
Tempo driver's body found after controversy, accused of murder
कानपुर पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर के पनकी में शनिवार को एक टेंपो चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत से कुछ समय पहले ही उसका साथी चालकों से विवाद हुआ था। जिसमें उसको पीटा गया था। परिजनों ने इन्हीं साथी चालकों पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीन संदिग्धों को भी उठाया है।
विज्ञापन

 
पनकी रतनपुर कालोनी निवासी सुजीत सिंह (30) ऑटो चालक थे। सुजीत की बहन रीमा के मुताबिक सुजीत शाम को करीब साढ़े तीन बजे घर आए थे। तब उन्होंने बताया कि पनकी पॉवर हाउस के पास लेनदेन के विवाद में साथी टेंपो चालकों से विवाद हो गया है। इसके बाद वह ऑटो खड़ा कर वापस चले गए थे।
विज्ञापन


करीब एक डेढ़ घंटे बाद सूचना मिली कि रतनपुर टेंपो स्टैंड के पास सुजीत बेसुध पड़े हुए हैं। वह आनन-फानन मौके पर पहुंचीं। सुजीत को अस्पताल ले गईं, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। रीमा का कहना है कि सुजीत ने मरने से पहले कुछ आरोपियों के नाम बताए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीसीपी पश्चिम बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है। इंस्पेक्टर अंजन कुमार सिंह का कहना है कि जहरीले पदार्थ खाने से भी मौत की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी। सुजीत के परिवार में उनके पिता राजेश्वर सिंह, मां विंदा देवी, भाई जीत व बहन रीमा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed