{"_id":"61ece6a65477c220b21a771c","slug":"tempo-driver-s-body-found-after-controversy-accused-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: विवाद के बाद टेंपो चालक का मिला शव, हत्या का आरोप, पुलिस ने तीन संदिग्धों को उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: विवाद के बाद टेंपो चालक का मिला शव, हत्या का आरोप, पुलिस ने तीन संदिग्धों को उठाया
Sun, 23 Jan 2022 01:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 23 Jan 2022 01:53 PM IST
विज्ञापन
कानपुर पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के पनकी में शनिवार को एक टेंपो चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत से कुछ समय पहले ही उसका साथी चालकों से विवाद हुआ था। जिसमें उसको पीटा गया था। परिजनों ने इन्हीं साथी चालकों पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीन संदिग्धों को भी उठाया है।
पनकी रतनपुर कालोनी निवासी सुजीत सिंह (30) ऑटो चालक थे। सुजीत की बहन रीमा के मुताबिक सुजीत शाम को करीब साढ़े तीन बजे घर आए थे। तब उन्होंने बताया कि पनकी पॉवर हाउस के पास लेनदेन के विवाद में साथी टेंपो चालकों से विवाद हो गया है। इसके बाद वह ऑटो खड़ा कर वापस चले गए थे।
करीब एक डेढ़ घंटे बाद सूचना मिली कि रतनपुर टेंपो स्टैंड के पास सुजीत बेसुध पड़े हुए हैं। वह आनन-फानन मौके पर पहुंचीं। सुजीत को अस्पताल ले गईं, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। रीमा का कहना है कि सुजीत ने मरने से पहले कुछ आरोपियों के नाम बताए थे।
विज्ञापन
एडीसीपी पश्चिम बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है। इंस्पेक्टर अंजन कुमार सिंह का कहना है कि जहरीले पदार्थ खाने से भी मौत की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी। सुजीत के परिवार में उनके पिता राजेश्वर सिंह, मां विंदा देवी, भाई जीत व बहन रीमा है।