फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Temples and museums will shine... tourists will be drawn in.

Kanpur News: चमकेंगे मंदिर, संग्रहालय...खिंचे आएंगे पर्यटक

Tue, 28 Jul 2026 02:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Temples and museums will shine... tourists will be drawn in.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


कानपुर। कानपुर मंडल के धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों को पर्यटन के लिहाज से विकसित किया जाएगा। इसके लिए वर्ष 2026-27 की करीब 31.80 करोड़ की 25 पर्यटन विकास परियोजनाओं का रोडमैप तैयार किया है। सबसे अधिक सात परियोजनाएं कानपुर नगर की हैं। अन्य छह जिलों के प्रमुख मंदिरों, संग्रहालयों और ईको-टूरिज्म स्थलों का विकास कर स्थानीय रोजगार और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने की तैयारी है।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने सोमवार को मंडलायुक्त कैंप कार्यालय में मंडल भर की पर्यटन और संस्कृति विभाग की प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की। इसमें कानपुर नगर की सात पर्यटन विकास परियोजनाओं पर चर्चा की। इनमें प्रमुख रूप से बिठूर स्थित ज्वाला देवी मंदिर, बिल्हौर स्थित शंखुला देवी मंदिर, कल्याणपुर स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर और घाटमपुर स्थित मां फूलमती मंदिर का पर्यटन विकास कराया जाएगा। इन स्थलों पर पर्यटकों के लिए मूलभूत सुविधाओं के इंतजाम तो होंगे ही, सुंदरीकरण और पर्यटन अवसंरचना का विकास भी किया जाएगा।
विज्ञापन


एक करोड़ तक की परियोजनाएं नवंबर तक पूरी करें

इसके अलावा कल्याणपुर विधायक नीलिमा कटियार ने भैरवघाट स्थित भैरव बाबा मंदिर के सुंदरीकरण और कानपुर चिड़ियाघर में पर्यटन क्षेत्र के विकास को लेकर एंट्रेस प्लाजा, किड्स प्ले एरिया और साइनेज की स्थापना का प्रस्ताव दिया। मंत्री ने कहा कि एक करोड़ रुपये तक की सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं को नवंबर तक उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। साथ ही जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के समन्वय से सभी परियोजनाओं को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। जो परियोजनाएं काफी लेट हैं उनको लेकर नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


औरैया में चल रहा ऑडिटोरियम का काम

निर्माणाधीन परियोजनाओं पर चर्चा के दौरान बताया गया कि फर्रुखाबाद के आजाद नगर स्थित रामलीला मैदान में 79.73 लाख की लागत से टिन शेड का निर्माण कार्य जारी है। औरैया में लगभग 14.10 करोड़ की लागत से ऑडिटोरियम बन रहा है। इसके साथ वर्ष 2024-25 और 2025-26 में स्वीकृत परियोजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। बैठक के दौरान राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, एमएलसी सलिल विश्नोई, विधायक सरोज कुरील, सुरेंद्र मैथानी, राहुल बच्चा सोनकर, महानिदेशक पर्यटन डॉ वेदपति मिश्रा, सीडीओ अभिनव जे जैन आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

फर्रुखाबाद में संग्रहालय, कन्नौज में बनेगा बाल संग्रहालय

संस्कृति विभाग की ओर से तीन महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी बैठक में प्रस्तुत किए गए। इनमें कमालगंज नगर पंचायत स्थित रामलीला मैदान का सुंदरीकरण एवं पुनर्विकास, फर्रुखाबाद में संग्रहालय की स्थापना और कन्नौज में बाल संग्रहालय की स्थापना शामिल है। वहीं फर्रुखाबाद के दफरपुर वेटलैंड के निकट लगभग 4 करोड़ की लागत से ईको-टूरिज्म परियोजना विकसित की जाएगी। यहां नेचर इंटरप्रिटेशन सेंटर, वॉच टावर, योगा पवेलियन, गज़ेबो और अन्य पर्यटक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। यह परियोजना प्राकृतिक पर्यटन और सतत पर्यटन को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएंगी।

अन्य जिलों में होंगे ये प्रमुख कार्य

- इटावा में पांच परियोजनाओं पर काम होंगे। इनमें गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब, श्री मां सती मंदिर और बलवंतेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों का विकास होगा।

- कानपुर देहात में पांच परियोजनाओं पर बेहतर विकास कार्य होंगे। रसूलाबाद के श्री हनुमान धाम मंदिर, अकबरपुर-रनियां की मां परहुल देवी मंदिर और सिकंदरा के शिव बागेश्वर मंदिर सहित अन्य परियोजनाओं पर भी काम होंगे।
- कन्नौज जिले में छिबरामऊ के प्राचीन शंकर मंदिर, तिर्वा के सिद्धपीठ प्राचीन डोलेश्वरनाथ शिव मंदिर और मां शीतला देवी मंदिर का जीर्णोद्धार होगा।
- फर्रुखाबाद की कायमगंज के प्राचीन शिव मंदिर, अमृतपुर के श्री सीताराम ठाकुरद्वारा मंदिर और भोजपुर के श्री राम जानकी मंदिर का पर्यटन विकास होगा।
- औरैया जिले की दो परियोजनाएं राम जानकी मंदिर के विकास के साथ दिबियापुर में जिला पर्यटन कार्यालय की स्थापना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed