अब शातिरों के निशाने पर देवी-देवता, एक साथ तमाम मंदिरों से चुराए घंटे तो भक्तों में मचा हाहाकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रार गांव के गंगा दयाल सैनी इस मंदिर के केयरटेकर व पुजारी हैं। वह बुधवार शाम करीब छह बजे आरती करने अपने गांव चले गए थे। गुरुवार सुबह मंदिर पहुंचे तो करीब 55 पीतल के घंटे गायब थे। इस घटना से लोगों में काफी रोष है। चोरों ने एक साथ कई मंदिरों को निशाना बनाया है।
घंटे मंदिर के भीतर और परिसर में खड़े पीपल के पेड़ से बंधे थे
घंटे मंदिर के भीतर और परिसर में खड़े पीपल के पेड़ से बंधे थे। परिसर में बने चंदिका देवी मंदिर में भी चोरों ने धावा बोला। दूसरी वारदात रक्सा गांव के काली देवी के मंदिर में हुई।
इस मंदिर के गेट पर लगा तोड़ चोर जंजीरों से बंधे करीब 10 घंटे काटकर ले गए। गांव बीहूपुर के बजरंग बली मंदिर से भी करीब पांच घंटे चोर काट ले गए। सुबह भक्त मंदिर पहुंचे तब चोरी की जानकारी हुई। किसी भी चोरी के संबंध में कोतवाली में तहरीर नहीं दी गई है।