{"_id":"5818f4ce4f1c1bc132436925","slug":"temperature-down-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"माैसम : गिरेगा रात का पारा, सर्दी के लिए हाे जाइए तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माैसम : गिरेगा रात का पारा, सर्दी के लिए हाे जाइए तैयार
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 02 Nov 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
पहाड़ाे पर बर्फबारी से बढ़ेगी सर्दी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पहाड़ों पर तेज बर्फबारी का असर मंगलवार को मैदानी क्षेत्रों में देखने को मिला। न्यूनतम पारा .6 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। यह पारा 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गत सोमवार को यही पारा 14 डिग्री था। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि बुधवार से न्यूनतम पारा और नीचे जाएगा। ऐसा हुआ तो सर्दी बढ़ेगी।
मंगलवार को सुबह हवाएं नहीं चलीं और आसमान साफ रहा। इसी वजह से अधिकतम पारा 31 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य के आसपास है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि वातावरण में सुबह की नमी 89 फीसदी और दोपहर की नमी 37 फीसदी है। नमी बढ़ने की वजह से सिहरन बढ़ी है। दिन में भी हल्की सर्दी महसूस की जा रही है। 15 नवंबर से अच्छी सर्दी पड़ने की उम्मीद है। मौसम विज्ञानी ने बताया कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी पड़ रही है। इसका असर मैदानी क्षेत्रों पर पड़ा है।