फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Telecom Ministry approves trial of IIT 5G report

देश में जल्द आएगी नई संचार क्रांति, 5जी के ट्रायल को मिली मंजूरी, आप से जुड़ी इस बात पर विशेष जोर

Sun, 16 Jun 2019 03:30 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 16 Jun 2019 03:30 PM IST
विज्ञापन
Telecom Ministry approves trial of IIT 5G report
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
5जी के ट्रायल को लेकर चल रही सभी दुविधाएं दूर कर ली गई हैं। जुलाई माह के अंत तक देश में 5जी का ट्रायल शुरू हो जाएगा। देश के टेलीकॉम मंत्रालय ने इसकी मंजूरी दे दी है। मंत्रालय ने यह फैसला आईआईटी कानपुर के निदेशक की अगुवाई में बनी कमेटी की रिपोर्ट पर लिया है।
विज्ञापन


मोबाइल क्षेत्र में 5जी को जल्द लाने के लिए पिछले कई वर्षों से तैयारी चल रही है। केंद्र सरकार ने भी इस ओर कदम उठाने शुरू कर दिए थे। 5जी साइबर हमलों से सुरक्षित रहे, इसके लिए टेलीकॉम मंत्रालय ने एक कमेटी का गठन किया था।

विज्ञापन

 

इस कमेटी का चेयरमैन आईआईटी के निदेशक प्रो. अभय करंदीकर को बनाया गया था। कमेटी ने 15 दिन पहले रिपोर्ट मंत्रालय को सौंप दी थी। गुरुवार को ट्रायल को लेकर बैठक हुई। जिसमें कमेटी की रिपोर्ट पर चर्चा हुई। लंबी चली बैठक में मंत्रालय ने कमेटी की रिपोर्ट को मंजूरी देते हुए 5जी के ट्रायल की अनुमति दे दी।
 

कमेटी के चेयरमैन व आईआईटी के निदेशक प्रो. अभय करंदीकर ने बताया कि कमेटी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच और उनकी योजनाओं पर विशेष रूप से ध्यान में रखकर रिपोर्ट तैयार की थी। इस रिपोर्ट के आधार पर मंजूरी मिलने से एकेडमिक, इंडस्ट्री, स्टार्टअप समेत हर क्षेत्र को फायदा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed