{"_id":"5e99e63e8ebc3e77b5394115","slug":"tehsildar-fed-food-to-youth-going-from-rajasthan-to-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान से पैदल कौशांबी जा रहे युवकों को तहसीलदार के खिलाया खाना, बिस्कुट से मिटा रहे थे भूख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान से पैदल कौशांबी जा रहे युवकों को तहसीलदार के खिलाया खाना, बिस्कुट से मिटा रहे थे भूख
Sat, 18 Apr 2020 01:20 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 18 Apr 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
राजस्थान के कोटा से दो युवक पैदल ही अपने घर कौशांबी के लिए निकल पड़े। भूख-प्यास से बेहाल दोनों युवक शुक्रवार को घाटमपुर तहसील पहुंचे। तहसीलदार विजय यादव ने युवकों के हाथ धुलवाने के बाद सैनिटाइज कराया और लंच पैकेट उपलब्ध कराए।
कौशांबी जिले के मंझनपुर थानाक्षेत्र निवासी संदीप और उमेश ने बताया कि राजस्थान के कोटा में एक फैक्ट्री में मजदूरी करते थे। लॉकडाउन के बाद काम बंद हो गया। चार दिन पहले पैदल ही अपने घर की ओर चल दिए।
रास्ते में कुछ लोगों ने लिफ्ट दी। सारे पैसे खर्च हो गए हैं। दो दिनों से एक-दो बिस्कुट खाकर काम चला रहे हैं। तहसील से लंच पैकेट मिले तो पहले दोनों ने खाकर भूख शांत की। कुछ देर आराम करने के बाद पैदल ही कौशांबी की ओर चल दिए।