फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Teenager was murdered to sacrifice for exorcism, five accused arrested

निर्मम हत्या का खुलासा: झाड़ फूंक के चक्कर में बलि देने के लिए हुई थी किशोर की हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

Mon, 26 Feb 2024 07:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 26 Feb 2024 07:32 PM IST
सार

यूपी के महोबा जिले में किशोर की गला रेतकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Teenager was murdered to sacrifice for exorcism, five accused arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले में थाना पनवाड़ी के महुआ गांव में ढाई माह पहले किशोर की गला रेतकर हत्या किए जाने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। झाड़ फूंक और बदले की भावना के चलते बलि देने के लिए किशोर की हत्या की गई थी। पुलिस ने घटना में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में तीन नाबालिग है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोबाइल व चाकू बरामद किया गया है।
विज्ञापन


महुआ गांव निवासी विश्वनाथ अहिरवार के 16 वर्षीय नाती अमित कुमार का शव 10 दिसंबर 2023 को खेत में पड़ा मिला था। उसकी गला रेत कर हत्या की गई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। सर्विलांस के माध्यम से पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे थे। आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर कॉल करके अमित को बेर खाने के बहाने खेत पर बुलाया था। सोमवार को थानाध्यक्ष अवधेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम ने महुआ गांव निवासी मुकेश श्रीवास, धर्मेंद्र राजपूत व तीन 17 वर्षीय किशोरों को गिरफ्तार किया। जिनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू और मोबाइल बरामद किया गया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मुकेश के पिता अवध श्रीवास झाड़ फूंक का काम करते थे। मृतक अमित की बहन के मानसिक रूप से परेशान होने पर परिजन अवध के यहां झाड़ फूंक करा रहे थे। माह दिसंबर में रात के समय अवध ने मृतक की बहन को झाड़ फूंक के लिए खेत पर बुलाया और कपड़े उतारकर बैठने की बात कही। इस पर मृतक की बहन विरोध करते हुए वहां से घर आ गई थी। घटना के अगले दिन अवध श्रीवास की सांप के डसने से मौत हो गई थी। तब मुकेश ने अमित के घर पहुंच धमकी दी कि तुम्हारी वजह से पिता की जान गई है। इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा।

 
विज्ञापन

तब मुकेश ने रणनीति बनाई और गांव के मानसिक रूप से बीमार धर्मेंद्र को पूरी तरह ठीक करने की बात कहते हुए किसी किशोर की बलि देने की सलाह दी। जिस पर धर्मेंद्र ने किशोर को बेर खाने के बहाने बुलाया था और उसकी चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि धर्मेंद्र की एक लड़की से बातचीत होती थी। बातचीत कराने में अमित सहयोग करता था। घटना से एक माह पहले मृतक का धर्मेंद्र से विवाद हो गया था। मुकेश ने अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए धर्मेंद्र को बलि देने की सलाह दी और षड्यंत्र के तहत अन्य साथियों के साथ मिलकर अमित की हत्या की गई। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed