{"_id":"5e209b898ebc3e4b542c2a01","slug":"teenager-was-kidnapped-and-held-in-a-room-for-four-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को अगवा कर चार दिन से कमरे में बनाया था बंधक, भूख-प्यास से तड़प बढ़ी तो खिड़की से लगाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी को अगवा कर चार दिन से कमरे में बनाया था बंधक, भूख-प्यास से तड़प बढ़ी तो खिड़की से लगाई आवाज
Fri, 17 Jan 2020 12:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 17 Jan 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के चकेरी में अगवा करके चार दिन से बंधक बनाकर रखी गई किशोरी को गुरुवार को पुलिस ने बरामद किया। अपहरण करने वाला युवक फरार है। पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में जुटी है। किशोरी ने पुलिस को बताया कि खिड़की से आवाज लगाकर राहगीर का फोन मांग जान बचाने के लिए 112 नंबर पर कॉल किया था।
चिश्तीनगर सनिगवां निवासी शमशाद किराए का डाला चलाता है। चार दिन पहले उसने डाला मालिक की 17 साल की बेटी का अपहरण कर लिया था। घरवाले थाने पहुंचे तो शुरूआती छानबीन में पुलिस ने प्रेम प्रसंग की आशंका जताई। लेकिन रिपोर्ट दर्ज करने के दो दिन बाद भी किशोरी और आरोपी का पता नहीं चला तो अपहरण का शक गहराने लगा।
इसपर पुलिस ने सरगर्मी से दोनों की तलाश शुरू कर दी। गुरूवार दोपहर किशोरी ने 112 नंबर पर कॉल करके बताया कि उसे जाजमऊ में किसी मकान के कमरे में बंद करके रखा गया है। जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और लोकेशन पता करते हुए उस मकान तक पहुंची जहां किशोरी कैद थी। थाने लाकर हुई पूछताछ में किशोरी ने बताया कि अगवा करकेशमशाद उसे जाजमऊ ले गया। यहां कमरे में उसे कैद करके उसी दिन फरार हो गया। जाते हुए उसने धमकी दी कि शोर मचाने पर गला काटकर हत्या कर देगा।
विज्ञापन
भूख-प्यास से तड़प बढ़ी तो लगाई आवाज
किशोरी ने पुलिस को बताया कि शमशाद की धमकियों से इतनी डर गई थी कि तीन दिन तक खामोश रही। भूखी-प्यासी किशोरी जान जाने के डर से आसपास के लोगों की आवाजें सुनकर भी मदद नहीं मांग रही थी। लेकिन गुरुवार को वह भूख से बेहाल हुई तो हिम्मत जुटाकर खिड़की से बाहर झाका तो बाइक सवार युवक दिखा। उसका फोन मांगकर किशोरी ने 112 नंबर पर कॉल किया। मामले की जांच कर रहे दरोगा रामसिंह ने बताया कि शमशाद की तलाश की जा रही है।