{"_id":"61d9e3381b0910288d30c6ab","slug":"teenager-murdered-in-fatehpur-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: गला रेतकर किशोरी की हत्या, सरसों के खेत में मिला शव, दुष्कर्म की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: गला रेतकर किशोरी की हत्या, सरसों के खेत में मिला शव, दुष्कर्म की आशंका
Sun, 09 Jan 2022 12:47 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:47 AM IST
सार
किशोरी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दुष्कर्म की स्थित साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहपुर जिले में ललौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी की शनिवार सुबह गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव गांव के बाहर सरसों के खेत में पड़ा मिला। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त देखकर दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है।
घटनास्थल से एक ब्लेड भी बरामद हुआ है। सूचना पर एसपी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीन संदिग्धों की उठाया है। किशोरी शनिवार सुबह करीब सात बजे शौच के लिए जंगल की ओर गई थी। काफी देर तक घर नहीं लौटी तो बुआ चंद्रकली उसे खोजते हुए सरसों के खेत तक पहुंची।
वहां भतीजी का शव देखा। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ललौली थाना और महिला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने खून का नमूना लिया। पिता का आरोप है कि बेटी के साथ किसी ने गलत काम किया और पहचान जाने के डर से बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मृतका का छाता, स्टील का डिब्बा, घड़ी और चप्पल पड़ी हुई थी। वहीं पास में कुछ दूरी पर एक जोड़ी जूते भी पड़े मिले। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दुष्कर्म की स्थित साफ हो सकेगी।