फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Technical fault in Indigo plane, flight was taking former cricketers to Indore

Kanpur News: इंडिगो के विमान में आई तकनीकी खराबी, पूर्व क्रिकेटरों को इंदौर ले जा रही थी फ्लाइट

Fri, 16 Sep 2022 08:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 16 Sep 2022 08:01 PM IST
सार

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज खेलने आए पूर्व क्रिकेटरों को इंदौर ले जा रहे चार्टर्ड फ्लाइट में खराबी आ गई, जिससे वो रनवे से ही विमान लौट आया। इसके बाद आम यात्रियों के लिए मुंबई की फ्लाइट निरस्त कर उससे खिलाड़ियों को भेजा गया। वहीं, नियमित फ्लाइट निरस्त करने से यात्री आग बबूला हो गए।

विज्ञापन
Technical fault in Indigo plane, flight was taking former cricketers to Indore
फ्लाइट कैंसिल होने के बाद हंगामा करते यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के ग्रीनपार्क में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज खेलने आए विदेशी खिलाड़ियों को चकेरी एयरपोर्ट से इंदौर ले जाने वाली विमान कंपनी इंडिगो की चार्टर्ड फ्लाइट में शुक्रवार दोपहर तकनीकी खराबी आ गई। रनवे से टेक ऑफ करने से पहले ही पायलट को खराबी का अंदेशा होने पर उसने फ्लाइट रोक दी और रनवे से विमान वापस लौट आया।

विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, श्रीलंका और न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटरों को विमान से वापस उतारा गया। इसके बाद मुंबई से कानपुर आकर वापस मुंबई जाने वाले 180 सीटर इंडिगो विमान से पूर्व क्रिकेटरों को इंदौर भेजा गया। इससे मुंबई जाने वाले यात्रियों ने चकेरी एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

इन्हें शांत कराने में एयरपोर्ट प्रबंधन के पसीने छूट गए। विमान कंपनी ने कुछ यात्रियों को शुक्रवार को रात 10 बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से मुंबई भेजने का फैसला लिया। वहीं, जो यात्री शनिवार को जा सकते थे, उनका टिकट शनिवार की फ्लाइट के लिए समायोजित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर करीब ढाई बजे चार्टर्ड फ्लाइट  खिला़ड़ियों को लेकर चकेरी एयरपोर्ट से इंदौर के लिए रनवे पर दौड़ी। टेक ऑफ करते समय पायलत को इंजन में तकनीकी खामी महसूस हुई। इस पर विमान को रनवे पर ही रोक दिया गया।

इसके बाद आधे घंटे तक उसकी खामी जांची गई, लेकिन दुरुस्त न होने पर खिलाड़ियों को फ्लाइट से उतारकर प्रस्थान कक्ष में बैठा दिया गया। उधर, मुख्य रनवे पर चार्टर्ड फ्लाइट के होने से मुंबई की फ्लाइट लूप रनवे पर उतरी।  शाम करीब 5:45 बजे चार्टर्ड विमान को लूप रनवे पर और मुंबई से आई फ्लाइट को मुख्य रनवे पर ले जाया गया।

मुंबई से आए यात्री उतरे और इसके बाद कानपुर से जाने वाले यात्रियों के लिए विमान रद कर दिया गया। इस पर यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया गया। कुछ यात्रियों को रात 10 बजे अमौसी एयरपोर्ट से भेजवाया गया। कुछ यात्रियों की टिकट शनिवार के लिए समायोजित कर दी गईं। इंडिगो की फ्लाइट इंदौर के लिए पूर्व क्रिकेटरों को लेकर शाम साढ़े छह बजे उड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed