{"_id":"5ec74aeee90bce0f6263823c","slug":"team-india-s-chinaman-bowler-kuldeep-yadav-shared-things-on-amar-ujala-s-facebook-page","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने 'अमर उजाला' के फेसबुक पेज पर साझा की बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीम इंडिया के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने 'अमर उजाला' के फेसबुक पेज पर साझा की बातें
Fri, 22 May 2020 09:17 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 22 May 2020 09:17 AM IST
विज्ञापन
कुलदीप यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खेल के मैदान पर खिलाड़ियों का उत्साह जनता ही बढ़ाती है। कोरोना महामारी के चलते खेल मैदानों में उत्साह बढ़ाने वाली जनता ही नहीं होगी तो खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर असर पड़ेगा ही। खासकर बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर इसका खास असर पड़ेगा।
यह बातें गुरुवार को टीम इंडिया के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने अमर उजाला के फेसबुक पेज पर साझा की। उन्होंने कहा कि क्रिकेट की दुनिया में कदम रखने के बाद पहली बार इतना समय परिवार को दिया है। इस लॉकडाउन में फिटनेस पर पूरा फोकस किया।
विज्ञापन
खुद के लिए काफी अच्छा समय मिला है। यह समय ऐसा है जिसमें आदमी खुद को समझ सकता है। जाजमऊ की डिफेंस कॉलोनी में रहने वाले अंतरराष्ट्रीय गेंदबाज कुलदीप यादव ने कहा कि मैदान में उतरते वक्त कोई भी खिलाड़ी छोटा या बड़ा नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीनियर और जूनियर का ध्यान रखना होता है, बाकी हमको अपने प्रदर्शन पर फोकस करना होता है। उन्होंने बताया कि जब रोवर्स ग्राउंड पर अभ्यास करता था तब अपनी टीम को जिताना सबसे यादगार रहा। लॉकडाउन के बाद मैदान में उतरने के सवाल पर कुलदीप ने कहा कि यह वक्त ऐसा है कि अब हमें फिर से कड़ा अभ्यास करना होगा।
इस लॉकडाउन में यादगार पल कौन सा रहा? इस पर कुलदीप ने जवाब दिया उन्होंने पुराने शौक पूरे कर लिए हैं। घर पर राम, लक्ष्मण, हनुमान आदि की पेंटिंग तैयार की है। शहर के खिलाड़ियों के लिए कुलदीप ने संदेश दिया कि सभी अपने हुनर पर विश्वास रखें।
रोवर्स के खिलाड़ी मिलने को उत्साहित रहते हैं कुलदीप यादव ने बताया कि जाजमऊ के रोवर्स मैदान पर खेलने वाले खिलाड़ियों ने उन्हें बहुत प्यार दिया है। वह जब भी बाहर से लौटते हैं तो वे उनसे मिलने के लिए उत्साहित रहते हैं। हमेशा शहर के लोग यह जानने को उत्साहित रहते हैं कि पिछला टूर्नामेंट कैसा रहा? क्या नया अनुभव मिला। उधर, गुरुवार को कुलदीप ने रोवर्स मैदान पर अभ्यास भी किया।