फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Team formed to inspect dilapidated schools, DM sought report

Kanpur News: जर्जर हो चुके स्कूलों के निरीक्षण के लिए टीम गठित, डीएम ने मांगी रिपोर्ट

Fri, 01 Aug 2025 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 01 Aug 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Team formed to inspect dilapidated schools, DM sought report
कानपुर देहात। जनपद में संचालित परिषदीय स्कूलों के जर्जर हो चुके भवनों का निरीक्षण करने के लिए टीम का गठन किया गया है। जिलाधिकारी ने टीम को स्कूलों की सूची तैयार कर रिपोर्ट मांगी है। अगर कोई संबंधित अधिकारी लापरवाही करता है, तो उस पर कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन


जिले में संचालित 1734 परिषदीय स्कूलों में करीब 181 स्कूलों के भवन या कक्ष जर्जर हैं। इनमें कई की नीलामी हो चुकी है, तो कई प्रक्रिया में हैं। अमर उजाला ने इसे लेकर 24 जुलाई के अंक में जर्जर भवन तो कहीं खुले आसमान के नीचे लगतीं कक्षाएं शीर्षक के साथ प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिलाधिकारी कपिल सिंह ने खबर का संज्ञान लेते हुए जर्जर स्कूलों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए एक टीम का गठन किया है।
विज्ञापन

जिसमें प्रशासनिक अधिकारी के रूप में एसडीएम या तहसीलदार, एक अभियंता, शिक्षा विभाग से प्रधानाचार्य व अन्य संबंधित अधिकारी होंगे। टीम स्कूलों का निरीक्षण कर वर्तमान स्थिति, भवन की मजबूती, सुरक्षा व्यवस्था, कक्षाओं की उपयोगिता, शौचालय व पेयजल सुविधा को देखेगी। इसके अलावा बच्चों के सुरक्षित अध्ययन वातावरण आदि का आकलन कर रिपोर्ट तैयार कर सौंपेगी। डीएम ने कहा कि प्रत्येक स्कूल का जीपीएस लोकेशन सहित फोटो के साथ रिपोर्ट दी तैयार करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


.................

एसएमसी व ग्रामीणों की राय होगी शामिल

जिलाधिकारी कपिल सिंह ने गठित टीम को निरीक्षण के दौरान स्कूल प्रबंधन समिति व ग्रामीणों से जानकारी करने को कहा है। जिसमें ग्रामीण विद्यालय की स्थिति के बारे में बताएंगे। कहा कि रिपोर्ट को जल्द से जल्द उपलब्ध कराया जाए। ताकि आवश्यक मरम्मत, पुन: निर्माण या स्थानांतरण की कार्रवाई की जा सके। टीम के अधिकारियों को चेतावनी दी है कि निरीक्षण में अगर किसी प्रकार की लापरवाही होती है, तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही होगी। किसी स्कूल की स्थिति ज्यादा खराब अवस्था में होती है, तो बच्चों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed