फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Teachers honored for their excellent work in making children proficient

Kanpur News: बच्चों को निपुण बनाने में बेहतर कार्य करने पर शिक्षक सम्मानित

Wed, 18 Feb 2026 01:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 18 Feb 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Teachers honored for their excellent work in making children proficient
कानपुर देहात। अकबरपुर स्थित बीआरसी सभागार में मंगलवार को हमारा आंगन-हमारे बच्चे उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान अभियान में बेहतर कार्य करने पर प्रत्येक ब्लॉक से एक-एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सुपरवाइजर, शिक्षामित्र, शिक्षक व संकुल शिक्षक को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

निपुण भारत मिशन के तहत जिले के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की मूलभूत साक्षरता और संख्या जागरूकता की प्रगति के लिए अभियान चलाया जा रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय आनंद भूषण ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। कहा कि निपुण विद्यालयों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। एसआरजी अंनत त्रिवेदी ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत प्रारंभिक बाल्यावस्था की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाना जरूरी है। आंगनबाड़ी के बच्चों को घर जैसे आंगन का वातावरण मिले इसके लिए प्रयास किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

जिला समन्वयक प्रशिक्षण सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि स्कूल रेडीनेस फेस वन के सफल संचालन व एक अप्रैल से आंगनबाड़ी में पंजीकृत बच्चों के परिषदीय विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन जरूरी है। इसके लिए सभी को मिलकर अभियान चलाते हुए कार्य करना होगा। यहां बाल विकास विभाग से सुपरवाइजर आर्या, वैशाली, पुष्पा, पुनीता, राधा, सविता, आशा, विनय, अमिता, विमला को सम्मानित किया गया। वहीं, नोडल शिक्षक संकुल जगदीश, सुदीप, सुभाष चंद्र, विजय, अजय, विमल, रीता व शिक्षामित्र कल्पना, लक्ष्मी, मोनी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लता, यासमीन, आरती, पूनम, सारिका, स्मिता को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed