{"_id":"5f53efb78ebc3e37bc4012a9","slug":"teachers-day-akbarpur-news-knp5809518150","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक की प्रेरणा से जीवन को मिलती सही दिशा : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक की प्रेरणा से जीवन को मिलती सही दिशा : डीएम
विज्ञापन
शिक्षक को सम्मानित करते डीएम।
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को डीएम डॉ. दिनेश चंद्र चौहान की अध्यक्षता में शिक्षक दिवस मनाया गया। डीएम ने कहा कि शिक्षक की प्रेरणा से जीवन को सही दिशा मिलती है।
कार्यक्रम में डीएम ने शिक्षाविद व राष्ट्रपति रहे डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित किया। इस दौरान मौजूद शिक्षकों ने गुरु वंदना की। कार्यक्रम में सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए डीएम ने 21 शिक्षकों को प्रतीक चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डीएम ने शिक्षक की प्रेरणा से सही समझ विकसित होती है। जिंदगी में आने वाली दिक्कतों का समाधान मिलता है। विभिन्न ग्रंथों में शिक्षक व गुरु का वर्णन मिलता है। प्रथम शिक्षक माता-पिता को माना गया है। यदि माता-पिता से संस्कार में कुछ कमियां रहती है तो प्रथम पायदान पर शिक्षक पढ़ाई के साथ संस्कारवान शिक्षा देकर यह कमी पूरी कर सकता है।
उन्होंने कहा कि 7 सितंबर से पोषण माह की शुरुआत हो रही है। सभी की भागीदारी आवश्यक है, जिससे अति कुपोषित व कुपोषित बच्चों को स्वस्थ बनाने में का संकल्प पूरा हो सके। कहा कि मुख्यमंत्री की इच्छा के अनुसार गोशाला की गायों को अतिकुपोषित, कुपोषित परिवारों को दिया जाना है। साथ ही तीस रुपये प्रतिदिन के अनुसार भरण पोषण धनराशि देने के लिए सहयोगी की अपेक्षा की। यहां एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा, बीएसए सुनील दत्त रहे।
विज्ञापन
ये शिक्षक हुए सम्मानित
पुष्पा देवी, स्मृति तिवारी, पुष्पा यादव, मधुरानी अग्निहोत्री, बहादुर सिंह, प्रकाश मोहन मिश्र, सत्यम जोशी, मंजेश यादव, चंद्र भूषण सिंह सेंगर, राजनाथ द्विवेदी, रेखारानी विश्वकर्मा, प्रयाग नारायण, उपेंद्र सिंह, अखिलेश कुमार, अंकित कुमार, अनंत त्रिवेदी, सारिका कटियार, शिल्पा पालीवाल, नंदिता, रामकुमार व नवीन दीक्षित।
सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया
संदलपुर। शिक्षक दिवस पर न्याय पंचायत कसोलर के परिसर में शिक्षक सम्मान समारोह में एनपीआरसी भंदेमऊ अनिल तिवारी ने कहा कि बच्चों की देखभाल में माता-पिता के बाद शिक्षक महत्वपूर्ण योगदान करते हैं। एनपीआरसी कसोलर अवनीश शुक्ला ने सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेश चंद्र अवस्थी, प्रेमशंकर अवस्थी, शिवाधार त्रिपाठी, हरीओम मिश्रा, शिवनाथ मिश्रा, राजेश अवस्थी, वीरेंद्र मिश्रा, सोनेश्वर, नरेंद्र नाथ शुक्ला, अनिल तिवारी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। यहां अवनीश शुक्ला, राजेंद्र सिंह, अजब सिंह, आशा कुमारी, प्रदीप दीक्षित व संदीप शुक्ला रहे।