फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Teacher shot dead in Hardoi

हरदोईः शिक्षक की गोली मारकर हत्या, गोली चलाने वाले युवक के ससुर ने लिए थे पांच लाख रुपये

Tue, 11 Jun 2019 12:15 AM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 11 Jun 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Teacher shot dead in Hardoi
रोती-बिलखती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
यूपी के हरदोई जिले में लोनार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम असलापुर में आयोजित तिलक समारोह के दौरान लेनदेन के विवाद में शिक्षक की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से मौके पर दहशत फैल गई। मृतक के पुत्र ने पांच लाख रुपये के लेनदेन में दो लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया। कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर गोली चलाने वाले युवक और उसके ससुर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बूटामऊ निवासी सुरेश वर्मा उर्फ श्यामू (55) पुत्र नन्हूमल बावन ब्लाक के गांव बरवन में परिषदीय विद्यालय में सहायक अध्यापक थे। रविवार रात वह पड़ोसी गांव असलापुर में कल्लू उर्फ मझिले के बेटे अवनीश के तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। उनके साथ पुत्र अंबरीश भी था। रात 12 बजे तिलक चढ़ाए जाने के दौरान ही कल्लू के दामाद शिवम पुत्र मौलीराम निवासी ग्राम करनपुरदत्त थाना अमृतपुर जनपद फर्रुखाबाद ने तमंचे से सुरेश वर्मा के गोली मार दी। चेहरे पर गोली लगने से मौके पर ही सुरेश ने दम तोड़ दिया। घटना से अफरा-तफरी मच गई। मृतक के पुत्र अंबरीश ने घटना की सूचना परिजनों को दी। लोनार कोतवाल वीके शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन


अंबरीश ने बताया कि कल्लू ने डेढ़ माह पूर्व उसके पिता सुरेश से 5 लाख रुपये खेत खरीदने के लिए उधार लिए थे। एक महीने के अंदर रुपये वापस देने की बात कही थी, लेकिन रुपये मांगने पर कल्लू आनाकानी करने लगा। आरोप है कि इसी रंजिश में सुनियोजित ढंग से तिलक समारोह में बुलाकर सुरेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शिवम और उसके ससुर कल्लू के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed