फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   teacher murdered 13 year old girl student

यूपी: स्कूल से लौट रही आठवीं की छात्रा को शिक्षक ने बस इस बात पर मारी गोली, घर पहुंची खून से सनी लाश

Fri, 25 Oct 2019 02:59 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 25 Oct 2019 02:59 AM IST
विज्ञापन
teacher murdered 13 year old girl student
गोली लगने के बाद खून से लथपथ छात्रा - फोटो : अमर उजाला

कानपुर देहात में एक दिल दहाला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक आठवीं कक्षा की छात्रा को बाइक सवार शिक्षक ने अपने एक साथी की मदद से अगवा करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसने छात्रा को गोली मार दी। गर्दन में गोली लगने से छात्रा लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी।

विज्ञापन


वह कालेज से अर्द्धवार्षिक परीक्षा देकर लौट रही थी। एसपी और एएसपी ने मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल की। सैफई मेडिकल कालेज इटावा में छात्रा की मौत हो गई। छात्रा के ममेरे भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। औरेया के अछल्दा सेनपुर गांव के रनवीर सिंह यादव की पुत्री अनामिका (13) मंगलपुर के बहवलपुर गांव स्थित अपने नाना प्रेम सिंह के यहां रहकर पढ़ाई कर रही थी।
विज्ञापन


 

teacher murdered 13 year old girl student
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वह मंगलपुर के आर्य भट्ट इंटर कालेज में आठवीं की छात्रा है। गुरुवार को वह परीक्षा देकर घर लौट रही थी। गांव से एक किलोमीटर पहलेे अपने साथी के साथ खड़े उडनवापुर निवासी शैलेंद्र सिंह राजपूत ने अनामिका को पकड़कर जबरन बाइक में बैठाने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसे डराने के लिए हवाई फायरिंग कर दी। फिर भी न मानने पर अनामिका को गोली मार दी।

अनामिका को लहूलुहान हालत में जमीन पर गिरा देख पीछे से आ रहे छात्र-छात्राओं ने शोर मचाया। इस पर शैलेंद्र सिंह अपने साथी के साथ मौके से फरार हो गया। छात्र निखिल ने अनामिका के परिजनों को घटना की जानकारी दी। अनामिक को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सैफई मेडिकल कालेज इटावा में भर्ती कराया गया। देर शाम अनामिका की मौत हो गई।

 

teacher murdered 13 year old girl student
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, सीओ डेरापुर रामकृष्ण मिश्र, इंस्पेक्टर शिवकुमार राठौर मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर ने बताया कि छात्रा के ममेरे भाई रितिक यादव ने उडनवापुर निवासी शैलेंद्र और उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

शैलेंद्र पहले छात्रा के कालेज में पढ़ाता था। छात्रा से विवाद होने पर दो माह पहले शैलेंद्र को कालेज से निकाल दिया गया था। एसपी का कहना है कि मौके से दो कारतूस मिले हैं। आरोपी शिक्षक और उसके साथी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed