फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Teacher dies after being crushed by a speeding car, car riders run away from another car, police is scanning C

दर्दनाक: तेज रफ्तार कार से कुचलकर शिक्षक की मौत, दूसरी कार से भागे कार सवार, सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस

Sun, 05 Nov 2023 04:38 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 05 Nov 2023 04:38 PM IST
सार

Kanpur News: एसीपी घाटमपुर दिनेश शुक्ला ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार ने तेज रफ्तार से आकर शिक्षक को टक्कर मारी थी। मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है, ताकि कोई संदेह न रह जाए।

विज्ञापन
Teacher dies after being crushed by a speeding car, car riders run away from another car, police is scanning C
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में सुबह टहलने निकले एक प्राइमरी स्कूल के शिक्षक को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे के बाद कार सवार दूसरी कार पर बैठकर भाग गए। वहीं, परिजनों ने शिक्षक को जानबूझकर टक्कर मारने का आरोप लगाया है, लेकिन पुलिस ने देर रात तक घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक करना जरूरी नहीं समझा है।

विज्ञापन

चकेरी थानाक्षेत्र के देहली सुजानपुर निवासी राजेश गौतम (40) घाटमपुर के भीतरगांव प्राइमरी स्कूल में पढ़ाते थे। परिजनों ने बताया कि रोज की तरह शनिवार की सुबह राजेश सुबह टहलने घर से निकले थे। सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के न्यू आजाद नगर में तेज रफ्तार ईको स्पोर्टस कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन

वह सड़क पर गिरे और कार के पहिये के नीचे आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद कार पर सवार लोग पीछे से आ रही दूसरी कार पर बैठकर भाग गए। साथियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। शिक्षक की मौत से पत्नी उर्मिला उर्फ पिंकी, बेटे किट्टू और किन्नू का रोकर हाल बेहाल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। एसीपी घाटमपुर दिनेश शुक्ला ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार ने तेज रफ्तार से आकर शिक्षक को टक्कर मारी थी। मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है, ताकि कोई संदेह न रह जाए। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक कराने के साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed