फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   teacher beat up the student for drinking water from the pitcher

यूपी: महोबा में घड़े से पानी पीने पर शिक्षक ने छात्रा को पीटा, हंगामा

Sat, 07 May 2022 10:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 07 May 2022 10:11 PM IST
सार

अनुसूचित जाति की छात्रा द्वारा घड़े से पानी पीने पर शिक्षक ने उसे पीट दिया। गुस्साए परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
teacher beat up the student for drinking water from the pitcher
छात्रा के साथ एसडीएम से शिकायत करने जाते परिजन व ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले में छिकहरा गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों के लिए रखे घड़े से अनुसूचित जाति की छात्रा द्वारा पानी पीने पर शिक्षक ने पिटाई कर दी। गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने तहसील पहुंच हंगामा किया। एसडीएम जितेंद्र सिंह ने एबीएसए को जांच के आदेश दिए। एबीएसए ने विद्यालय पहुंचकर दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए हैं।

विज्ञापन


छिकहरा गांव निवासी मांडवी पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा सात की छात्रा है। उसने बताया कि विद्यालय में पानी पीने के लिए शिक्षकों व छात्राओं के लिए घड़े रखे हैं। छात्राओं वाले घड़े का पानी खत्म हो जाने पर उसने शिक्षकों के घड़े से पानी पी लिया। इस पर सहायक अध्यापक कल्याण सिंह ने छात्रा की पिटाई कर दी।
विज्ञापन


छात्रा ने घर पहुंच परिजनों को पूरी बताई। इस पर पिता रमेश कुमार व अन्य ग्रामीण विद्यालय पहुंचे। आरोप है कि शिक्षक ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए भगा दिया। घटना से गुस्साएं परिजन व ग्रामीण तहसील पहुंचे और हंगामा कर कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एबीएसए गौरव शुक्ला को जांच के लिए मौके पर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एबीएसए ने बताया कि विद्यालय में शिक्षक व छात्रा के बयान दर्ज किए गए हैं। छात्रा ने बताया कि इससे पहले कभी भेदभाव नहीं किया गया। जांच कराई जा रही है। जांच आख्या एसडीएम को सौंपी जाएगी। उधर शिक्षक कल्याण सिंह का कहना है कि छात्रा घड़े में हाथ डालकर गिलास से पानी निकाल रही थी। इस पर उसे डांटा था। मग से ही पानी पीने की हिदायत दी गई थी। मारपीट नहीं की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed