फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Teacher attempted to rape a girl who went to study madrassa in Kanpur

UP News: मदरसा पढ़ने गई थी बच्ची, शिक्षक ने किया दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 19 Oct 2022 10:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 19 Oct 2022 10:02 PM IST
सार

जाजमऊ पुलिस चौकी क्षेत्र में पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया था। मासूम मदरसा पढ़ने गई थी, जहां मदरसे में पढ़ाने वाले एक शिक्षक ने अश्लील हरकत करने के बाद कुकृत्य का प्रयास किया।

विज्ञापन
Teacher attempted to rape a girl who went to study madrassa in Kanpur
कोतवाली गंगाघाट पुलिस की गिरफ्त में आरोपी शिक्षक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के शुक्लागंज में में एक मदरसा में पढ़ने गई पांच वर्षीय बच्ची के साथ मदरसे के ही एक शिक्षक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। मामला कोतवाली गंगाघाट के जाजमऊ पुलिस चौकी क्षेत्र का है। इस घटना की जानकारी परिजनों को हो गई। बच्ची के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन

उसके आधार पर शिक्षक के खिलाफ अश्लील हरकत करने और दुष्कर्म का प्रयास में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया है। वहीं घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल रहा। हालांकि भारी पुलिस बल की मौजूदगी होने से स्थिति सामान्य रही।
विज्ञापन

कोतवाली गंगाघाट प्रभारी अखिलेश चंद्र पांडे ने बताया कि जाजमऊ पुलिस चौकी क्षेत्र के एक मोहल्ला स्थित मदरसे में यहीं की रहने वाली पांच वर्षीय बच्ची रोज की तरह बुधवार की सुबह भी पढ़ने गई। जहां पर शिक्षक मौलाना अब्दुल रहीम द्वारा बच्ची के सारा दुष्कर्म का प्रयास किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर पहुंच कर बच्ची ने शिक्षक की हरकत बताई जिस पर शाम को परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद तत्काल आरोपी के खिलाफ  आइपीसी की धारा-376 व  पाक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर मौके पर दबिश मारकर मौलाना को पकड़ा गया।

वहीं, बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। घटना से क्षेत्र में रहने वाले लोगों में आक्रोश व्याप्त रहा। हालांकि पर्याप्त पुलिस बल होने से माहौल शांति पूर्ण रहा। बता दें कि आरोपी हालपता जामिया महमूदिया अशरफ उल उलूम 16 बीघा क्षेत्र थाना जाजमऊ उन्नाव का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed