फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपा का नया एजेंडा 'टी विद प्रबुद्घजन', आज एेसे होगी इस अभियान की शुरुआत

Thu, 07 Jun 2018 11:30 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 07 Jun 2018 11:30 AM IST
सार

- केेंद्र व प्रदेश के मंत्री, प्रांतीय, क्षेत्रीय पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष को दी गई जिम्मेदारी
- आज सीएसए कुलपति के साथ चाय पिएंगे क्षेत्रीय प्रभारी अशोक कटारिया

विज्ञापन
Tea with Prabudh Jan is BJP new agenda
डेमाे पिक
भाजपा अब कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में भी प्रबुद्घजनों के साथ चाय पर चर्चा करेगी। यह कार्यक्रम विशेष संपर्क अभियान के तहत किया जा रहा है। इसकी शुरुआत क्षेत्रीय प्रभारी अशोक कटारिया आज चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति से वार्ता कर करेंगे।  

 

Tea with Prabudh Jan is BJP new agenda
पीएम माेदी

क्षेत्रीय प्रभारी अशोक कटारिया सीएसए कुलपति एस. सोलोमन से दिन में 11 बजे भेंट वार्ता करेंगे। सपा, बसपा और कांग्रेस के संभावित गठबंधन को मात देने के लिए भाजपा पिछले कुछ समय से पिछड़ों और दलितों का वोट बैंक बढ़ाने में दिन रात जुटी हुई है। इसका दुष्परिणाम यह हो रहा है, शहरों क्षेत्रों के उसके प्रबुद्घ मतदाता भाजपा से नाराज होने लगे हैं।
 

Tea with Prabudh Jan is BJP new agenda
डेमाे पिक

इसका आभास होते ही पार्टी ने यह नया अभियान शुरू कर दिया। इसमें किसी भी वर्ग के प्रबुद्घ जनों से पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और केंद्र , प्रदेश सरकार के मंत्री उनके घर जाकर बात करेंगे। इसी कड़ी में दो-तीन दिन पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और क्रिकेटर कपिल देव के घर जाकर उनसे मिले थे। इसी तरह की कवायद कानपुर-बुंदेलखंड में भी शुरू होने जा रही है।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tea with Prabudh Jan is BJP new agenda
डेमाे पिक
इसी कड़ी में किसी दिन केंद्र सरकार के एक मंत्री भी महानगर आकर किसी प्रमुख व्यक्ति के यहां चाय पिएंगे, पार्टी की तरफ से इसकी तैयारी भी चल रही है। इस अभियान के लिए भाजपा ने प्रदेश में 16 महानगर चिहिन्त किए हैँ, जहां पर केंद्रीय मंत्रियों को जाकर प्रबुद्घ जनों के यहां चाय पीना है। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में दो महानगर हैं, एक कानपुर दूसरा झांसी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed