{"_id":"5dddd4e38ebc3e54c20b8d9c","slug":"tea-market-in-kanpur-is-also-cold","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ठंड न पड़ने से चाय बाजार भी ठंडा, ऑनलाइन व्यापार ने भी पहुंचाया नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड न पड़ने से चाय बाजार भी ठंडा, ऑनलाइन व्यापार ने भी पहुंचाया नुकसान
Wed, 27 Nov 2019 07:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 27 Nov 2019 07:14 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अच्छी ठंड न पड़ने से कानपुर का चाय बाजार भी ठंडा पड़ा है। उम्मीद के अनुरूप डिमांड न आने से व्यापारियों में उत्साह नही है। उनका कहना है कि सीजन शुरू हो चुका है। इसके बाद भी चाय की मांग नही है। हालांकि पिछले वर्ष की तुलना में इस समय क्वालिटी चाय के भाव 20 रुपये किलो तेज हैं।
विज्ञापन
शहर से ही पूरे यूपी को चाय की सप्लाई की जाती है। कई बड़े पैकेजर्स भी शहर से भी देश भर में सप्लाई करते हैं। कानपुर चाय व्यापार मंडल के अध्यक्ष और व्यापारी सत्य प्रकाश बंसल ने बताया कि औसतन पूरे साल 18-20 लाख की चाय की बिक्री होती है।
विज्ञापन
ठंड में यह बढ़कर 24-25 लाख तक प्रति माह हो जाती है। लेकिन नवंबर महीना बीतने वाला है लेकिन अच्छी ठंड न पड़ने से बाजार से ग्राहक नदारद है। महामंत्री श्याम अग्रहरि ने बताया कि 15 दिसंबर से चाय के बागान बंद होने वाले हैं।
यह तीन महीने बंद रहते हैं। इसके बाद ही नई चाय बाजार में आएगी। बागान बंद होने से मांग और खपत बढ़ती है लेकिन इस बार परिस्थितियां बदली हुई हैं। बाजार में ग्राहक नही है।
यह तीन महीने बंद रहते हैं। इसके बाद ही नई चाय बाजार में आएगी। बागान बंद होने से मांग और खपत बढ़ती है लेकिन इस बार परिस्थितियां बदली हुई हैं। बाजार में ग्राहक नही है।
सभी व्यापारी अब ठंड बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं। ठंड न पड़ने के कारण व्यापारी भी भंडारण नहीं कर रहा। इसके अलावा आन लाइन व्यापार का असर भी चाय बाजार पर अन्य ट्रेडों की तरह पड़ रहा है। बताया कि क्वालिटी चाय की कीमत 280-300 रुपये किलो है।
यह चाय असम के बागानों की है। पश्चिम बंगाल की क्वालिटी चाय 240-250 रुपये किलो में है। इन दोनों चाय के भाव में पिछले वर्ष की तुलना में 20 रुपये किलो की तेजी है। व्यापारियों के मुताबिक अभी भाव स्थिर ही हैं और आगे भी बढ़ने की संभावना नही है।