{"_id":"61cca721a36f08067d65cfdd","slug":"tax-raid-perfume-business-case-piyush-jain-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इत्र कारोबारी मामला: जांच खत्म, पीयूष के घर से दस्तावेज लेकर लौटी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इत्र कारोबारी मामला: जांच खत्म, पीयूष के घर से दस्तावेज लेकर लौटी टीम
Wed, 29 Dec 2021 11:51 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:51 PM IST
सार
कानपुर के लिए रवाना होने से पहले प्रत्यूष जैन ने कहा कि भारतीय कानून पर उन्हें और परिवार को पूरा भरोसा है। जल्द सच सामने आएगा।
विज्ञापन
Tax raid: पीयूष जैन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इत्र एवं कंपाउंड कारोबारी पीयूष जैन के घर आधी रात जांच की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। घर में मिले अहम दस्तावेजों को साथ लेकर जीएसटी इंटेलीजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) की टीम रवाना हो गई।
बुधवार सुबह पीयूष जैन का बेटा प्रत्यूष जैन भी घर में ताला लगाकर कानपुर के लिए रवाना हो गया। शहर के छिपट्टी मोहल्ला निवासी इत्र एवं कंपाउंड कारोबारी पीयूष जैन के घर अहमदाबाद की डीजीजीआई की टीम ने 23 दिसंबर को छापा मारा था।
टीम ने पीयूष जैन के घर, गोदाम और कारखाने से 19 करोड़ रुपये कैश, 23 किलो सोने की ईंट और बिस्कुट के अलावा छह करोड़ की कीमत का चंदन तेल बरामद किया था। डीजीजीआई की टीम ने मिले सोने की जांच राजस्व खुफिया निदेशालय टीम को सौंप दी है।
विज्ञापन
इसके बाद बुधवार रात करीब ढाई बजे पीयूष जैन के मकान और प्रतिष्ठानों पर जांच की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। टीम अपने साथ आठ गत्तों में केमिकल के सैंपल और पांच झोले भरकर दस्तावेज ले गई है। सुबह छह बजे प्रत्यूष घर में ताला लगाकर कानपुर के लिए रवाना हो गया।

डीजीजीआई के अतिरिक्त निदेशक जाकिर हुसैन ने बताया कि छानबीन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। पीयूष जैन के घर से मिले 19 करोड़ रुपये एसबीआई में जमा करा दिए गए हैं। राजस्व खुफिया निदेशालय को 23 किलो सोना और 600 किलो चंदन का तेल सौंपा गया है।
बोला बेटा, कानून व्यवस्था पर है भरोसा