फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tantrik arrested in allegation of raped married woman in bilhaur kanpur

'पति से बोला सुबह आना, रात में रुक कर ये करना होगा', तांत्रिक ने पार कर दी थी हैवानियत की हदें

Tue, 07 Aug 2018 04:41 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 07 Aug 2018 04:41 PM IST
विज्ञापन
Tantrik arrested in allegation of raped married woman in bilhaur kanpur
डेमो पिक

यूपी के कानपुर में बिल्हौर कोतवाली के खजुरी गांव में बसपा के पूर्व विधायक और एमएलसी के फार्म हाउस में 28 जुलाई की रात तंत्रमंत्र की आंड़ में हुए रेप के मामले में पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार लिया। पुलिस ने सोमवार को क्षेत्र के लोधनपुवा के समीप आरोपी को पकड़ा। 

विज्ञापन


इंसपेक्टर ज्ञान सिंह और वरिष्ठ उप निरीक्षक जनार्दन सिंह ने बताया कि एक पूर्व विधायक के खजुरी गांव स्थित फार्म हाउस में जाकिर निवासी बैड़ी 15 वर्षों से चौकीदारी का काम करता आ रहा है। जाकिर फार्म हाउस की रखवाली के साथ-साथ विशेष तारीखों पर झाड़-फूंक और तंत्रमंत्र का भी काम करता है। 28 जुलाई को क्षेत्र की एक 22 वर्षीय विवाहिता ने तंत्र मंत्र के नाम पर जाकिर पर रेप करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


आगे की स्लाइड में पढ़ें क्या था पूरा मामला...

विवाहिता मानसिक रूप से बीमार थी

Tantrik arrested in allegation of raped married woman in bilhaur kanpur
डेमो पिक
एक गांव में झाड़फूंक के नाम पर एक तांत्रिक ने 28 जुलाई की रात विवाहिता से रेप किया। पीड़िता ने अपने पति के साथ कोतवाली पहुंची। आपबीती बताकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी तांत्रिक की तलाश शुरू की। इधर, रेप की सूचना पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण समेत अन्य अधिकारी जांच पड़ताल में जुट गए।

कोतवाली इंसपेक्टर जनार्दन सिंह ने बतायाकि क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता (22) मानसिक रूप से बीमार थी। बीते शुक्रवार की देरशाम जुमा व चंद्र ग्रहण होने के कारण कुछ ग्रामीणों के कहने पर विवाहिता खजुरी गांव स्थित एक स्थान पर गद्दी लगाकर बैठे झाड़फूंक करने वाले तांत्रिक के पास इलाज के लिए पहुंची।


विवाहिता का आरोप है कि बैड़ी गांव निवासी तांत्रिक जाकिर पुत्र मुबारक अली ने दुआ और अन्य प्रकार की रस्म अदायगी की बात कहकर देर रात तक पूजा और तंत्र-मंत्र चलने की बात कही। पति को घर वापस भेज दिया और सुबह आने की बात कही। पति के जाने के बाद जाकिर ने विवाहिता से बलात्कार किया।

विवाहिता ने आपबीती पति को बताई तब वह सन्न रह गया

Tantrik arrested in allegation of raped married woman in bilhaur kanpur
डेमो पिक
विवाहिता के मुताबिक, शनिवार की सुबह पति फार्म हाउस आए और उसे ले गए। घर पर पहुंचकर विवाहिता ने आपबीती पति को बताई तब वह सन्न रह गया। आनन-फानन में पीड़ित दंपति कोतवाली पहुंचे और लिखित शिकायत की। इंसपेक्टर के मुताबिक पीड़िता की तहरीर पर आरोपी तांत्रिक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू की गई। पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए कड़ी सुरक्षा में कानपुर भेजा गया। 

ये बोले थे जिम्मेदार
बिल्हौर क्षेत्र में एक विवाहिता से तंत्र मंत्र के नाम पर तांत्रिक द्वारा रेप की जानकारी है। मामले की जांच के लिए कानपुर से निकला हूं। एक पूर्व विधायक के फार्म हाउस पर घटना को अंजाम दिए जाने की जानकारी पीड़िता ने दी है। जांच जारी है, अनुसंधान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
 प्रदुमन सिंह, पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण कानपुर नगर
विज्ञापन

मालिक के जाने के बाद रात में झाड़ फूंक भी करते हैं

Tantrik arrested in allegation of raped married woman in bilhaur kanpur
डेमो पिक
पीड़ित विवाहिता के अनुसार जाकिर और उसके कई साथी पूर्व विधायक के खजुरी गांव के पास मजदूरी करते हैं। मालिक के जाने के बाद रात में झाड़ फूंक भी करते हैं। पूर्व विधायक के फार्म हाउस की जांच के लिए आरोपी की तलाश की जा रही है। पुख्ता साक्ष्य मिलने पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
इंस्पेक्टर जर्नादन सिंह, बिल्हौर कोतवाली 


पूर्व विधायक जी  सो रहे हैं, कल बात करना

मामले को लेकर पूर्व विधायक अशोक कटियार के मोबाइल नंबर 9415902998 पर घटना को लेकर जब कॉल की गई तो बताया गया कि खजुरी गांव के पास पूर्व विधायक जी को कोई फार्म हाउस नहीं है, हां ट्यूबवेल जरूर लगा हुआ है। अभी पूर्व विधायक जी सो गए हैं आप कल बात करना। विवाहिता के साथ हुई किसी भी घटना की जानकारी से मोबाइल काल रिसीव करने वाले व्यक्ति ने पूरी तरह इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed