{"_id":"5c3f5ad8bdec227351391ee7","slug":"tantrik-accused-of-misdeeding-with-woman-for-many-times","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तांत्रिक ने बुना वशीकरण का जाल, फिर कई बार महिला से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर दी यातनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तांत्रिक ने बुना वशीकरण का जाल, फिर कई बार महिला से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर दी यातनाएं
Wed, 16 Jan 2019 10:43 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 16 Jan 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर महानगर के बिल्हौर में एक महिला ने तांत्रिक पर अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसके मुताबिक, तांत्रिक ने वशीकरण कर कई बार दुष्कर्म किया। वह गर्भवती हो गई तो तांत्रिक ने उससे मारपीट की। किसी तरह वह उसके चंगुल से छूटकर मायके पहुंची।
विज्ञापन
महिला का कहना है कि अब तांत्रिक उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। आरोप है कि थाने में सुनवाई नहीं हुई। बुधवार को पीड़ित महिला ने एसएसपी से गुहार लगाई। एसएसपी ने सीओ बिल्हौर को महिला का मेडिकल करा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
तांत्रिक ने तीन लाख के जेवर और 1.25 लाख रुपये ले लिए
बिल्हौर के एक गांव की रहने वाली महिला का पति किसी सरकारी विभाग में संविदा कर्मी है। महिला के मुताबिक, घरेलू परेशानियों से निजात पाने को वह गांव में रहने वाले एक तांत्रिक से मिली थी।
आरोप है कि तांत्रिक ने वशीकरण कर उसे अपने जाल में फंसा लिया। 26 अक्तूबर को उसने तीन लाख के जेवर और 1.25 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद उसे तंत्र-मंत्र के बहाने बिल्हौर में ही एक नदी के किनारे ले गया। तब से वह लगातार उससे दुष्कर्म कर रहा था।
आरोप है कि तांत्रिक ने वशीकरण कर उसे अपने जाल में फंसा लिया। 26 अक्तूबर को उसने तीन लाख के जेवर और 1.25 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद उसे तंत्र-मंत्र के बहाने बिल्हौर में ही एक नदी के किनारे ले गया। तब से वह लगातार उससे दुष्कर्म कर रहा था।