फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tanishq Awasthi of Kanpur made All India top, five more students made it to the top 10 in GATE

गेट में कानपुर के तनिष्क अवस्थी ने किया ऑल इंडिया टाॅप, पांच और छात्रों ने बनाई टॉप 10 में जगह

Sat, 20 Mar 2021 10:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 20 Mar 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Tanishq Awasthi of Kanpur made All India top, five more students made it to the top 10 in GATE
कानपुर के तनिष्क अवस्थी ने गेट में किया ऑल इंडिया टाॅप - फोटो : amar ujala
ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) में कानपुर के तनिष्क अवस्थी ने पूरे देश में टॉप किया है। उनकी एआईआर रैंक 1 है। तनिष्क के अलावा शहर के अन्य पांच छात्रों ने भी आल इंडिया टॉप 10 रैंक में अपनी जगह बनाई है। ये सभी छात्र उप्र वस्त्र प्रौद्योगिकी संस्थान (यूपीटीटीआई) के हैं। गेट को आईआईटी बांबे ने आयोजित किया था।
विज्ञापन


परीक्षा कठिन होने के कारण सिर्फ 17 फीसदी रिजल्ट आया है। आईआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से एमटेक, पीएचडी, करने के लिए गेट वालीफाई करना अनिवार्य है। इस बार  कानपुर के वैभव सिंह पवार की आल इंडिया तीसरी रैंक, मयूर कटियार की आल इंडिया 8वीं रैंक आई है।
विज्ञापन

गरिमा पाल व अमित पांडेय की आल इंडिया 10वीं रैंक आई है। इसी तरह, बॉयोटेक्नोलॉजी में एआईटीएच के सुशमना सिंह की 79वीं, श्रद्धा शुक्ला की 240वीं रैंक, देवांजना चंद्रा की 252वीं रैंक, हृतिक सचान की 443वीं रैंक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में शिवम खरवार की 174वीं रैंक, केमिकल इंजीनियरिंग में आदर्श श्रीवास्तव की 583वीं रैंक आई है

रिसर्च में जाना चाहते हैं प्रखर  
गेट में 14वीं रैंक लाने वाले  प्रखर अवस्थी का सपना रिसर्च क्षेत्र में जाने का है।  यूपीटीटीआई से टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी में बीटेक करने वाले प्रखर आवास विकास के रहने वाले हैं। उनके माता-पिता शर्मिला अवस्थी और गोपाल प्रसाद अवस्थी दोनों ही शिक्षक हैं। आईआईटी मुंबई या दिल्ली से एमटेक करने के बाद वह पीएचडी करके रिसर्च में जाना चाहते हैं। उन्होंने यह सफलता पहले ही प्रयास में हासिल की है।

मैनेजमेंट में बनाएंगे अपना करियर
काकादेव निवासी मयूर को ऑल इंडिया रैंक 8 मिली है। वह आईआईटी दिल्ली से एमटेक कर रहे है और अब  मैनेजमेंट की फील्ड में जाना चाहते हैं मयूर के पिता ईश्वर चंद कटियार  कृषि विभाग में कार्यरत हैं और मां निशा कटियार गृहिणी है।  मयूर कहते हैं कि गेट से केवल m-tech नहीं बल्कि पीएचडी और पीजीडीएम के रास्ते भी खुल जाते हैं इसी वजह से उन्होंने दोबारा इसकी परीक्षा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed