फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Take health care to suryanamaskar

सूर्य नमस्कार से करिए सेहत की देखभाल

Mon, 15 Dec 2014 03:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Mon, 15 Dec 2014 03:23 AM IST
विज्ञापन
Take health care to suryanamaskar
‘सूर्य नमस्कार पैर से सिर तक का व्यायाम होता है। आधा घंटा हर दिन का समय देकर आप अपनी सेहत की देखभाल अच्छे से कर सकते हैं। केवल एक राउंड सूर्य नमस्कार करने से 13.9 कैलोरी वसा जलती है।
विज्ञापन

मानसिक और शारीरिक विकास के लिए यह एक अचूक उपाय है।’ आम जनता को योग से परिचित कराने के लिए आर्ट ऑफ लिविंग और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर आयोजित ‘योगाथन’ कैंप में यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन

यह आयोजन बारिश के चलते संजय वन की बजाय बृहस्पति महिला महाविद्यालय के ऑडीटोरियम में किया गया। योगाथन के जोनल कोआर्डिनेटर राकेश भ्रमर एवं योग शिक्षक विनोद कुमार शुक्ल ने 108 सूर्य नमस्कार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश भ्रमर ने बताया कि योग केवल आसन नहीं है बल्कि यह आठ प्रकार का होता है। आसन तो योग का एक महत्वपूर्ण भाग है। प्राणायाम और ध्यान इसके केंद्र बिंदु हैं।

एक राउंड सूर्य नमस्कार का मतलब होता है दोनों पैर से पूरी क्रिया अपनाना। इस शिविर में आर्ट ऑफ लिविंग की स्टेट कोआर्डिनेटर प्रोमिला वैद्य, एरिया कोआर्डिनेटर शुभांगी सिंह, सत्य प्रकाश, मयंक गुप्ता, कविता तिवारी, बीना शुक्ला, श्याम सुंदर अग्रवाल, राजीव कपूर, ज्योति सिंह, सुनीता अग्रवाल, अमित नागरथ, वागीश चंद मिश्र, रामानुज त्रिपाठी एवं अंजली सिन्हा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed