फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Swine flu symptoms such as death of a woman

स्वाइन फ्लू जैसे लक्षणों वाली महिला की मौत

Tue, 17 Feb 2015 02:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Tue, 17 Feb 2015 02:48 AM IST
विज्ञापन
Swine flu symptoms such as death of a woman
स्वाइन फ्लू जैसे लक्षणों के कारण रीजेंसी में भर्ती कराई गई कंचन चौरसिया की सोमवार को मौत हो गई। सरकारी और निजी अस्पतालों से 12 संदिग्ध मरीजों के नमूने लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं। उधर, आईडीएच में भर्ती बच्चे को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


आईआईटी में काम करने वाली और वहीं कैंपस में रहने वाली कंचन चौरसिया (52) को 14 फरवरी को जुकाम, बुखार आदि लक्षणों की वजह से परिजन आईआईटी के हेल्थ सेंटर ले गए। वहां डॉक्टर ने उन्हें स्वाइन फ्लू होने की आशंका जताई। इस पर उन्हें रीजेंसी हास्पिटल में भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन


यहां एक निजी पैथालॉजी ने उनमें स्वाइन फ्लू की जांच के लिए थ्रोट से स्वाब (नमूने) लिए। नमूने को जांच के लिए दिल्ली स्थित अपनी लैब में भेज दिया, लेकिन जांच रिपोर्ट नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच सोमवार को सुबह कंचन की मौत हो गई। इसके बाद उसका दूसरा नमूना जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग को सौंपा गया। उधर, संक्रामक रोग चिकित्सालय में बने स्वाइन फ्लू वार्ड में भर्ती बांदा निवासी ढाई वर्षीय दिव्यांस की जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।

सोमवार को उसकी जांच रिपोर्ट लखनऊ से आई। एसीएमओ (प्रशासन) डॉ. वाईके वर्मा ने बताया कि दिव्यांस का इलाज हो रहा है।

इनके अलावा रतनदीप हास्पिटल में भर्ती डॉ. रेनू भट्ट, हैलट आईसीयू में भर्ती गड़रियनपुरवा विकास नगर की रामवती (50), इसी आईसीयू में भर्ती नया चौक परेड की निशी (20), बीएमटी हॉस्पिटल में भर्ती ओ-ब्लाक यशोदा नगर की बीनू भदौरिया (44)। 

रीजेंसी में भर्ती सिविल लाइंस के मुकुल भार्गव (54), भार्गव हॉस्पिटल में भर्ती दूध वाला बंगला निवासी पारुल की बेटी बेबी (ढाई वर्ष), रीजेंसी में भर्ती हैप्पी टावर रतन लाल नगर की सरिता आर्या (55)।


मधुराज में भर्ती इंद्रा नगर की निशी सिंह (58), सेवन एयरफोर्स हास्पिटल में भर्ती रायबरेली के एमडी हारुन और बिधूना (औरैया) की अहाना गुप्ता के सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed