{"_id":"19ae63aceaf294b9f1414ffaadcbcb77","slug":"swine-flu-suspicious-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू संदिग्ध महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू संदिग्ध महिला की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Tue, 10 Mar 2015 02:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वाइन फ्लू संदिग्ध एक महिला की सोमवार को हैलट में इलाज के दौरान मौत हो गई। एक और स्वाइन फ्लू संदिग्ध का हैलट और एक महिला का आईडीएच में इलाज चल रहा है। दोनों की हालत गंभीर है।
शास्त्री नगर की शोभा सक्सेना की तबियत पिछले कुछ दिनों से खराब थी। स्वाइन फ्लू के लक्षण मिलने के बाद उन्हें हैलट के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। सोमवार दोपहर बाद उनकी मौत हो गई।
हैलट में कुली बाजार लोहा मंडी निवासी ओमप्रकाश (75) का इलाज चल रहा है। इधर, निराला नगर रेलवे कालोनी निवासी बीना द्विवेदी (47) में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिले हैं। उन्हें रविवार को आईडीएच में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
बीना की हालत गंभीर बताई जा रही है। एसीएमओ डॉ. वाईके वर्मा ने बताया कि सोमवार को शोभा सक्सेना, ओमप्रकाश और बीना द्विवेदी के सैंपल जांच के लिए केजीएमयू लखनऊ भेजे गए हैं।
मंगलवार शाम या बुधवार सुबह तक रिपोर्ट आने की संभावना है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। उन्होंने बताया कि स्वाइन फ्लू से संबंधित दवाओं का पूरा स्टाक है। जहां जैसी जरूरत है वहां उसके अनुसार दवाओं की आपूर्ति की जा रही है।
युवक में स्वाइन फ्लू की पुष्टि
सर्वोदय नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती युवक में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। युवक के सैंपल की जांच निजी पैथोलॉजी से कराई गई थी।
अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश अग्रवाल ने बताया कि नवीन नगर काकादेव निवासी पीयूष टंडन (35) को जुकाम-बुखार के बाद छह मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वाइन फ्लू के लक्षण मिलने के बाद जांच कराई गई।
सोमवार को आई रिपोर्ट में पीयूष में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि पीयूष को स्वाइन फ्लू मरीजों के लिए बनाए गए आईसीयू में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।