{"_id":"8799360d25d4ec96949e5f6a74c91a38","slug":"swine-flu-patient-found-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू के और मरीज मिले, आईडीएच में भर्ती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू के और मरीज मिले, आईडीएच में भर्ती
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Thu, 19 Feb 2015 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवन एयरफोर्स हॉस्पिटल में भर्ती फौज के एमडी हारुन (54) में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो गई है। इसके साथ ही शुक्लागंज के इंदिरा नगर की रहने वाली मीनू को भी केजीएमयू लखनऊ की जांच में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव निकला है।
मीनू की सोमवार सुबह आईडीएच में ऑक्सीजन के अभाव में तड़प-तड़प कर मौत हो चुकी है। उधर, शनिवार को शहर से भेजे गए 12 सैंपल में से दस की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
बुधवार को पांच नए संदिग्ध मरीजों का सैंपल केजीएमयू लखनऊ भेजा गया है। बुधवार दोपहर बाद आईडीएच में स्वाइन फ्लू का एक और संदिग्ध मरीज भर्ती किया गया।
विज्ञापन
रायबरेली के सम्राट नगर निवासी एमडी हारुन की कानपुर में तैनाती है। चार फरवरी को उन्हें अचानक बुखार आया। आठ फरवरी की रात में उन्हें सेवन एयरफोर्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बुधवार को सैंपल की रिपोर्ट में उन्हें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई।
मीनू के 11 महीने के बेटे दिव्यांश्ा की भी हालत गंभीर है। आईडीएच में अभी आरबीआई के एजीएम मारुत बेहरा, दिव्यांशु, दिव्यांश, अहाना और अनय अवस्थी का इलाज चल रहा है।
मारुत और दिव्यांश में प्राइवेट पैथोलॉजी की रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। दिव्यांशु में केजीएमयू की रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। आर्मी के जवान विजय पाल इस समय नासिक में तैनात हैं।
उनके 14 महीने के बेटे क्षितिज पाल को बुखार, सर्दी के बाद मां प्रतिभा पाल और शिवराजपुर निवासी नाना डॉ. वीके पाल ने प्राइवेट अस्पताल में डॉक्टर को दिखाया था। स्वाइन फ्लू का लक्षण देख डॉक्टरों ने क्षितिज को आईडीएच रेफर कर दिया।