भाजपा बनी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी, किसी और दल के पास नहीं हैं ये खास चीजें- स्वतंत्र देव सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में होने वाले उपचुनाव से ठीक पहले हमीरपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा हमारी पार्टी का कार्यकर्ता ईमानदार होता है। ऐसे कार्यकर्ता किसी अन्य दल के पास नहीं हैं। इसका परिणाम सामने हैं कि भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है।
कहा कि उनकी पार्टी के पूर्वजों का इतिहास गौरवशाली रहा है। देश के सम्मान के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने दुबई में मंदिर बनवाने का काम किया है। भाजपा शोषित, अनुसूचितों और वंचितों का सम्मान करते हुए उन्हें मुख्यधारा में जोड़ने के लिए हर संभव प्रयास में लगी हुई है।
शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के मुख्यालय आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने यहां अलग-अलग दो बैठक कर कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक समीक्षा की। सबसे पहले जिला पंचायत परिसर स्थित झलकारी बाई सभागार में संगठन पर्व पर जिला निर्वाचन कार्यशाला में समीक्षा की।
जिसमें चुनाव अधिकारी शेषनारायण मिश्रा ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया तीन चरणों में होगी। सबसे पहले बूथ समितियों का चुनाव होगा। उसके बाद मंडल व जिला का चुनाव किया जाएगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कहा कि संगठन चुनाव के लिए दूसरे मंडल के प्रभारी बनाए जाएंगे।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन में ऐसे कार्यकर्ताओं को ही दायित्व दिया जाए जिन्होंने जमीनी स्तर पर कार्य किया हो। कार्यक्रम में परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, राज्य मंत्री रणवेंद्र सिंह उर्फ धुरन्नी सिंह, बाबूराम निषाद, क्षेत्रीय महामंत्री/सदस्यता प्रमुख रामकिशोर साहू, क्षेत्रीय मंत्री अविनाश चौहान, बृजकिशोर गुप्ता, जिला प्रभारी एमएलसी डा.अरुण पाठक, सह चुनाव प्रभारी श्रीकृष्ण दीक्षित, विधायक मनीषा अनुरागी, जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, आनंद पटेल, मीडिया प्रभारी किशन व्यास व अल्पसंख्यक मोर्चा क्षेत्रीय महामंत्री मुनीर खान, शिवशंकर सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन केके त्रिवेदी ने किया।