फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   suspicious device fell from from sky in Kannauj

खेत में फटे गुब्बारे के साथ गिरी डिवाइस तो गांव में मच गया हड़कंप, ग्रामीण बोले पाकिस्तान से आई है

Fri, 30 Aug 2019 02:30 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 30 Aug 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
suspicious device fell from from sky in Kannauj
ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज के ठठिया क्षेत्र में उमरन गांव में उस समय हड़कंप मच गया। जब हवा में फटे हुए गुब्बारे के साथ ग्रामीणों ने एक डिवाइस देखी। इससे हड़कंप मच गया। जानकारी पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि यह मौसम विभाग वेदर बैलून ट्रांसमीटर डिवाइस सेंसर है।
विज्ञापन


जिसे गुब्बारे के साथ मौसम की जानकारी के लिए आकाश में छोड़ा जाता है। गुब्बार फटने के बाद यह निष्क्रिय होकर जमीन पर गिर जाता है।  बुधवार को उमरन गांव निवासी सुखलाल के घर के पास ग्रामीणों ने आकाश से गिरती हुई डिवाइस देखी। जिसे जमीन में गिरने के बाद ग्रामीण इसे संदिग्ध समझ बैठे। थोड़ी ही देर में सुखलाल के दरवाजे पर डिवाइस देखने के भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने जानकारी कर ग्रामीणों को वेदर बैलून ट्रांसमीटर डिवाइस सेंसर के बारे में दी जानकारी 

कोई इसे पाकिस्तान के विमान से गिरने की बात कहने लगा, तो कोई विस्फोटक समझ बैठा। इसकी जानकारी होते ही ठठिया थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार व सीओ सुबोध कुमार जायसवाल पहुंच गए। दिल्ली में मौसम अधिकारियों से बात करने के बाद सीओ ने बताया कि यह वेदर बैलून ट्रांसमीटर डिवाइस सेंसर है। मौसम की जानकारी के लिए इसे दिल्ली से गुब्बारे के साथ आकाश में छोड़ा जाता है। गुब्बारा फटने के बाद यह डिस्पोजल होकर नीचे गिर जाती है। 

40 किमी ऊंचाई तक का मौसम डाटा देती डिवाइस
डिवाइस सेंसर को बैलून के साथ बांध कर आसमान में छोड़ा जाता है। आसमान में ऐसे डिवाइस सेंसर 40 किलोमीटर ऊंचाई तक और 300 किलोमीटर की लंबी दूरी की परिधि तक का डाटा उपलब्ध कराने में सक्षम होती है। अधिकारियों के मुताबिक आसमान में मौसमी तंत्र गड़बड़ा जाने से बैलून फूट जाते है, जो कहीं गिर कर नष्ट हो जाते हैं।

ट्रांसमीटर डिवाइस का वजन 90 ग्राम होता है। हाई पॉवर लिथियम बैटरी होती है, जो लंबे समय तक चलती है। डिवाइस की बॉडी थर्माकोल और पन्नी की होती है। नष्ट होने के बाद जमीन पर किसी के ऊपर भी गिर जाए तो इससे चोट लगने की संभावना कम ही होती है। डिवाइस की मदद सेे मौसमी वातावरण का दबाव, तापमान, आर्द्रता, विंड स्पीड (हवा की गति) और दिशा नापी जाती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed