फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   suspicious death at auraiya

चारपाई पर मौत कर रही थी इंतजार, रात को सोया तो फिर उठा ही नहीं

Tue, 27 Jun 2017 09:35 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 27 Jun 2017 09:35 PM IST
सार

- संदिग्ध हालात में युवक की मौत
- पुलिस कर रही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार 

विज्ञापन
suspicious death at auraiya
डेमो

विस्तार

चारपाई पर उसका इंतजार मौत कर रही थी। इसलिए वो रात को सोया तो फिर उठ न सका। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले की इस घटना से पूरा इलाका हैरत में है। उसकी हालत देखकर भी परिवार के किसी सदस्य को समझ नहीं आया कि आखिर उसे हुआ क्या है। सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई। बाद में मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। 
विज्ञापन

 

औरैया अजीतमल इलाके में यह अजीबोगरीब मामला सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा बाबरपुर में एक युवक की घर में ही संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह का पता चलेगा। 

विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला विद्यानगर निवासी हरिराम का बेटा विमलेश कुमार प्राईवेट वाहनों पर हेल्परी का कार्य करता था। भाई राजकुमार ने बताया कि विमलेश सोमवार रात करीब 11 बजे घर पहुंचा। घर के बाहर पड़ी चारपाई पर लेटकर सो गया। घर के अन्य सदस्य छत पर सो रहे थे। सुबह जब परिवारीजन नीचे उतर कर आए तो देखा विमलेश नहीं उठा था। उन्होंने जब उठाया तो देखा कि वह मृत पड़ा था। इस परिजनों में कोहराम मच गया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed