फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Election 2022: SP's doubts on Kanpur Cantt assembly seat remain, candidates circling

यूपी चुनाव 2022: कानपुर कैंट विधानसभा सीट पर सपा का संशय बरकरार, चक्कर काट रहे प्रत्याशी

Fri, 28 Jan 2022 07:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 28 Jan 2022 07:07 PM IST
सार

सपा के हलकों में चर्चा है कि कैंट विधानसभा क्षेत्र के लिए जो पैनल तैयार किया गया है उसमें पूर्व प्रत्याशी मो. हसन रूमी, महानगर अध्यक्ष डॉ. इमरान, महफूज अख्तर, उजमा सोलंकी हैं। पैनल के लोगों से सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बुधवार को लखनऊ में बात भी की। यहां माना जा रहा था कि गुरुवार को फैसला आ जाएगा लेकिन दावेदारों का यह दिन भी बेकरारी में गुजर गया

विज्ञापन
UP Election 2022: SP's doubts on Kanpur Cantt assembly seat remain, candidates circling
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार


विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में कानपुर कैंट विधानसभा क्षेत्र का टिकट गुरुवार को फाइनल नहीं हो सका। इसके कारण विधानसभा क्षेत्र के टिकट पर संशय बरकरार है। चर्चाएं तो यह भी है कि शहर के किसी विधानसभा क्षेत्र का टिकट बदला भी जा सकता है। लेकिन सपा मुख्यालय से किसी तरह फैसला जारी नहीं किया गया।


कैंट विधानसभा क्षेत्र में पूर्व प्रत्याशी समेत कई और नेता भी दावेदारी कर रहे हैं। लखनऊ और वरिष्ठ नेताओं के यहां चक्कर लगा रहे हैं। इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम से भी नेता संपर्क में भी बने हुए हैं।लेकिन अभी तक मसला तय नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


सपा के हलकों में चर्चा है कि कैंट विधानसभा क्षेत्र के लिए जो पैनल तैयार किया गया है उसमें पूर्व प्रत्याशी मो. हसन रूमी, महानगर अध्यक्ष डॉ. इमरान, महफूज अख्तर, उजमा सोलंकी हैं। पैनल के लोगों से सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बुधवार को लखनऊ में बात भी की। यहां माना जा रहा था कि गुरुवार को फैसला आ जाएगा लेकिन दावेदारों का यह दिन भी बेकरारी में गुजर गया। यह भी चर्चा रही कि किसी असरदार व्यक्ति का बीच में हस्तक्षेप हो जाने से सपा मुखिया ने फैसला होल्ड कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दावेदारों का कहना है कि इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष से भी बात की गई। हो सकता है कि टिकट शुक्रवार या शनिवार को जारी किया जाए। टिकट दावेदार के हाथ में आएगा, इसको लेकर ऊहापोह की स्थिति है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed