फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Suspended guard of shahrukh khan's bunglow arrested

Actor शाहरुख खान के गार्ड का कातिल गिरफ्तार, 8 साल तक यूं चकमा देकर बचता रहा

Sun, 16 Jul 2017 08:43 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 16 Jul 2017 08:43 AM IST
विज्ञापन
Suspended guard of shahrukh khan's bunglow arrested
शाहरुख खान के बंग्ले का पूर्व गार्ड जितेंद्र
मुंबई पुलिस ने हत्या के मामले में कानपुर से शाहरुख खाने के बंग्ले में गार्ड का काम कर चुके जिंतेंद्र को दबोच लिया।  पैरोल पर छूटने के बाद वह फरार चल रहा था। कोर्ट में पेश करने के बाद टीम उसे मुंबई लेकर चली गई।
विज्ञापन

 

 

Suspended guard of shahrukh khan's bunglow arrested
पैरोल म‍िलने के बाद फरार हो गया था यतेंद्र।
मुंबई क्राइम ब्रांच टीम बृहस्पतिवार को कानपुर शहर आई थी। टीम शुक्रवार दोपहर चकेरी पुलिस के साथ कैलाश नगर जाजमऊ स्थित तक्षशिला स्कूल पहुंची और स्कूल के गार्ड जितेंद्र प्रताप सिंह को दबोच लिया। जितेंद्र स्कूल में चार साल से नौकरी कर रहा था।

 

चकेरी इंस्पेक्टर के मुताबिक जितेंद्र मुंबई में शाहरुख खान के बंगले में गार्ड था। कई साल पहले उसने वेतन के विवाद में साथी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। तब मुंबई पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा था। उसे उम्र कैद हुई थी। करीब आठ साल पहले वह एक महीने के पैरोल पर जेल से छूटा था। तब से फरार था।

 

करीब चार साल से चकेरी के विमान नगर अहिरवां में किराए के मकान में वह पत्नी और बेटे के साथ रह रहा था। पुलिस के मुताबिक जितेंद्र प्रताप सिंह मूलरूप से मैनपुरी का रहने वाला है। मुंबई क्राइम ब्रांच टीम ने सर्विलांस की मदद से उसकी लोकेशन का पता लगाया था। इसी आधार पर टीम उस तक पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

Suspended guard of shahrukh khan's bunglow arrested
पुलिस गिरफ्त में यतेंद्र
क्राइम ब्रांच की का कहना
मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने बताया, यतेंद्र उसी सुरक्षा एजेंसी में तैनात था, जो शाहरुख की सुरक्षा के लिए गार्ड तैनात करती है। नवंबर 2006 में उसका किसी बात पर साथी गार्ड से विवाद हो गया और उसने गोली मार दी। मृतक और यतेंद्र दोनों ही शाहरुख की सुरक्षा में तैनात थे। 2009 में यतेंद्र को सजा हो गई। हाल ही में कोर्ट के आदेश पर वह एक महीने की पैरोल पर छूटा था। उसके बाद भागकर कानपुर आ गया। यहां आकर उसने गार्ड की नौकरी कर ली। एक एजेंसी ने ही उसे यहां के स्कूल में तैनात किया था।
 
विज्ञापन

Suspended guard of shahrukh khan's bunglow arrested
स्कूल के प्रिंसिपल
क्या कहते हैं स्कूल के प्र‍िंस‍िपल
तक्षश‍िला स्कूल के प्र‍िंस‍िपल आरएस भदौरिया कहते हैं, वह करीब 3 वर्षों से स्कूल में गार्ड के पद पर था। यहां के मैनेजर ने एक सिक्युरि‍टी एजेंसी के माध्यम से उसे रखा हुआ था। यतेंद्र का नेचर अच्छा था, वह अपना काम अच्छे ढंग से करता था। शुक्रवार को यहां क्राइम ब्रांच की टीम और चकेरी थाने की पुल‍िस टीम आई थी। उन्होंने पूछा, आप के यहां यतेंद्र नाम का कोई आदमी काम करता है। मेरे हां कहने पर उन्होंने बुलाने को कहा और उसे गिरफ्तार कर लिया।

 

Suspended guard of shahrukh khan's bunglow arrested
इस स्कूल में काम कर रहा था यतेंद्र
शन‍िवार सुबह उससे मिलने भी गया था। उसने बोला- सर गलती हो गई। मैंने आप को अपने बारे में नहीं बताया, माफ कर दीजिए। यतेंद्र हमारे यहां से पहले रुमा स्थित एक्ससेस कॉलेज में भी सिक्युरि‍टी गार्ड का काम कर चुका है। क्राइम ब्रांच की टीम उसे ट्रांज‍िट र‍िमांड पर मुंबई ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed