फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   suspected terrorists for meeting baghdadi

बगदादी से मिलने की फिराक में थे ये संदिग्ध आतंकी

Wed, 22 Mar 2017 08:51 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 22 Mar 2017 08:51 AM IST
सार


- बॉर्डर पार करने के लिए पांच बार कश्मीर गए थे 
- सेना की सर्तकता के चलते नहीं हुए थे सफल
 

विज्ञापन
suspected terrorists for meeting baghdadi
डेमो

विस्तार

संदिग्ध आतंकी आतिफ और उसके साथी आईएसआईएस के सरगना बगदादी से मिलने की फिराक में थे। बॉर्डर पार कर पाकिस्तान जाने के लिए आतिफ और उसके साथी पांच बार कश्मीर गए थे। सेना की सतर्कता के चलते वे बॉर्डर नहीं पार कर पाए थे। उन्हें लौटना पड़ा था। इसके बाद से ही आतिफ और उनके साथियों ने अपने स्तर पर आतंकी संगठन को मजबूत करना शुरू कर दिया था। 
विज्ञापन

 
सूत्रों के मुताबिक आतिफ और उसके साथियों से भोपाल और लखनऊ में कई जांच एजेंसियों ने पूछताछ की। एक जांच एजेंसी केसूत्रों के मुताबिक आरोपियों में से दो ने बताया कि आतिफ के साथ वे आईएसआईएस के सरगना बगदादी से मिलने की फिराक में थे। इसके लिए पाकिस्तान के रास्ते बगदाद जाने का प्लान बनाया था। आतिफ ने साथियों संग पाकिस्तान के एक शख्स की मदद से बॉर्डर पार करने का प्रयास किया था। इसके लिए वे लोग पिछले साल एक-दो बार नहीं, पांच बार कश्मीर गए थे।
विज्ञापन


बॉर्डर पर भारतीय सेना की मुस्तैदी के चलते पाकिस्तानी ने हाथ खड़े कर दिए थे। इसके बाद वे लोग कानपुर लौट आए थे। तब से आईएसआईएस के आतिफ ने कानपुर-लखनऊ के खुरासान मॉड्यूल को मजबूत करना शुरू कर दिया था। उसने कानपुर, लखनऊ, उन्नाव, फतेहपुर, इटावा, एटा, लखनऊ और आसपास के जिलों के युवकों को धर्म के नाम पर गुमराह करने के लिए खुरासान मॉड्यूल से जोड़ लिया था। सूत्रों की मानें तो आईएसआईएस के कानपुर-लखनऊ के खुरासान मॉड्यूल से जुड़े 10-12 और लोगों का पता चला है। इनमें से दो लापता हैं। बाकी से जांच एजेंसियों ने पूछताछ की है। परिजनों से भी युवकों की गतिविधियों पर नजर रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमपी जाकर एटीएस ने पूछताछ की
सूत्रों की मानें तो एटीएस की टीम ने एमपी जाकर आतिफ, उसके साथी दानिश से पूछताछ की है। इनसे महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिन पर एटीएस काम कर रही है। कई संदिग्धों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। एटीएस को यह भी पता चला है कि आतिफ ने आतंकी संगठन का जाल फैलाने के लिए खुद को परिवार से लगभग अलग कर लिया था। 

पत्रिका छापने की तैयारी थी
आतिफ ने आईएसआईएस के कानपुर-लखनऊ के खुरासान मॉड्यूल का संदेश ग्रुप के लोगों तक पहुंचाने के लिए पत्रिका छापने की तैयारी की थी। इसका मैटर भी लगभग तैयार हो गया था। जांच एजेंसियों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक पत्रिका में संगठन का मकसद और किस तरह देश में तबाही फैलाई जाए, इसे प्रकाशित करना था। 

रिटायर्ड प्रिंसिपल की हत्या की वजह तलाश रही एटीएस
24 अक्टूबर को चकेरी में रिटायर्ड प्रिंसिपल रमेश चंद्र शुक्ला की हत्या आतिफ और उसके साथियों ने दहशत फैलाने या इसके पीछे आतंक साजिश थी। इसका पता लगाने में एटीएस जुटी है। 

आईएसआईएस के गुर्गों की तलाश में छापेमारी, दो को उठाया
आईएसआईएस के गुर्गों की तलाश में जुटी जांच एजेंसियों और पुलिस ने मंगलवार को भी संयुक्त रूप से शहर के कई स्थानों पर छापेमारी की। दो लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है। अफसर छापेमारी की बात से इनकार कर रहे हैं। मंगलवार को बेकनगंज, कल्याणपुर, कोहना, बजरिया, चमनगंज, बाबूपुरवा, नौबस्ता समेत कई इलाकों में भी छापेमारी की गई। इन जगहों पर पूछताछ करके टीमें लौट गईं। 


जांच एजेंसियों की एनजीओ पर नजर 
रेल हादसों और आईएसआईएस के कानपुर-लखनऊ के खुरासान मॉड्यूल की मदद करने में पोखरपुर लालबंगला के एक एनजीओ पर जांच एजेंसियों की नजर टिक गई हैं। एनजीओ और उससे जुड़े लोगों को रडार पर लिया गया है। एक अफसर ने इस बात की पुष्टि की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed