फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Suspected patient not known after Corona's investigation

कोरोना की जांच के बाद संदिग्ध मरीज लापता, डॉक्टर को दिया चकमा, बोला कार से जाऊंगा लखनऊ

Mon, 23 Mar 2020 05:45 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 23 Mar 2020 05:45 AM IST
विज्ञापन
Suspected patient not known after Corona's investigation
कोरोना वायरस। - फोटो : सोशल मीडिया।
कानपुर देहात के जैनपुर में शनिवार रात उड़ीसा से एक युवक आया। इसकी सूचना एक महिला ने यूपी 112 पर दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। वहां जांच के दौरान संदिग्ध मिलने पर उसे लखनऊ रेफर किया गया। युवक अपने वाहन से जाने की बात कहते हुए कार पर सवार होकर निकल गया।
विज्ञापन


पुलिस उसके घर पहुंची, तो वहां कोई नहीं मिला। युवक जैनपुर की एक फैक्टरी में मैनेजर है। जैनपुर की एक फैक्टरी में प्रिंटिंग मैनेजर शनिवार को उड़ीसा से लौटा था। वह औद्योगिक क्षेत्र के पास में ही किराये के मकान पर रहता है। रात में वह घर पहुंचा, तो इसकी सूचना किसी महिला ने यूपी 112 पुलिस को दी। पुलिस उसे जांच के लिए जिला अस्पताल ले गई।
विज्ञापन


 

वहां जांच के दौरान डाक्टरों को कोरोना के संदिग्ध लक्षण मिले। इस पर उसे जांच कराने के लिए लखनऊ रेफर किया गया। इसके बाद वह अपनी कार में बैठकर चला। तब से उसका कुछ अता-पता नहीं है। डॉक्टर ने इसकी सूचना आला अफसरों को दी। इसके बाद पुलिस उसके घर पहुंची, तो वहां ताला बंद मिला। फिलहाल पुलिस युवक के बारे में जानकारी जुटा रही है।

एसडीएम आनंद कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। छानबीन की जा रही है। इसी तरह से राजपुर क्षेत्र के एक कस्बे में शुक्रवार को दिल्ली से लौटे युवक के गले में दर्द, जुकाम व बुखार था। पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसकी पता चलते ही युवक परिवार समेत घर से निकल गया। पुलिस ने युवक बारे में जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है।

कस्बे का एक छात्र श्रीनगर जम्मू कश्मीर में बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। शनिवार को वापस घर आने के बाद उसने स्वास्थ्य विभाग को जानकारी देकर जांच कराई। डॉ. शिवम तिवारी ने बताया कि छात्र में कोरोना से संबंधित कोई भी लक्षण नहीं पाए गए हैं। वहीं, नेपाल से घूमकर आए एक युवक ने डॉक्टर से परीक्षण कराया। उसमें कोई लक्षण नहीं पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed