फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   surya grahan

सूर्य ग्रहण के दौरान गीता का पाठ किया

Mon, 22 Jun 2020 01:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
surya grahan
एक्स-रे फिल्म से सूर्य ग्रहण देखती युवती। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। रविवार को सूर्य ग्रहण पड़ने को लेकर घरों में पहले से लोगों ने तैयारी कर रखी थी। अकबरपुर कस्बे में बच्चे व युवा इस खगोलीय घटना अपनी आंखों से देखने को खासा उत्सुक रहे। सूर्य ग्रहण के दौरान घरों में महिलाओं ने पूजन कर गीता पाठ किया।
विज्ञापन

इस साल का पहला सूर्य ग्रहण रविवार को लगा। सूर्य ग्रहण सुबह 10:14 बजे से दोपहर 1:38 मिनट तक रहा। सुबह के वक्त आसमान में बदली छाए रहने से सूर्य ग्रहण का असर उतना नहीं समझ आया। लेकिन दोपहर में ग्रहण की वजह से शाम सा नजारा हो गया। दोपहर में 11:30 बजे से 12:30 बजे तक धूप बिल्कुल गायब रही। इस दौरान सड़कों पर कम लोगों की आवाजाही दिखी।
विज्ञापन

अकबरपुर, रूरा, झींझक, शिवली, रनियां आदि स्थानों पर लोगों ने घरों में गीता पाठ किया। परिवार के अन्य सदस्यों ने गीता पाठ श्रवण किया। अकबरपुर में तूलिका मिश्रा, मयंक आदि खगोलीय घटना आंखों से देखने को उत्सुक रहे। युवाओं व बच्चों ने काला चश्मा व एक्सरे फिल्म आंखों के आगे लगाकर सूर्य ग्रहण देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed