फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Surya Grahan 25 Oct 2022 Time Today, Kanpur Mein Aaj Surya Grahan Ka Samay News in Hindi

Surya Grahan 2022: आज दोपहर 2:28 बजे से लगेगा सूर्यग्रहण, पूर्वोत्तर क्षेत्र को छोड़कर पूरे भारत में दिखेगा

Tue, 25 Oct 2022 10:52 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 25 Oct 2022 10:52 AM IST
सार

Solar Eclipse 2022 Time: पं. मनोज कुमार द्विवेदी ने बताया कि दिवाली के अगले दिन ग्रहण होने से गोवर्धन पूजा दिवाली के तीसरे दिन मनाई जाएगी। धर्मग्रंथों में सूतक काल में शुभ कार्यों को निषेध बताया गया है। कानपुर में दोपहर 2:28 बजे से 6:32 बजे तक सूर्य ग्रहण रहेगा।

विज्ञापन
Surya Grahan 25 Oct 2022 Time Today, Kanpur Mein Aaj Surya Grahan Ka Samay News in Hindi
सूर्य ग्रहण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दीपावली के त्योहार के बाद 25 अक्टूबर को दोपहर 2:28 बजे से सूर्यग्रहण लग जाएगा और शाम 6:32 बजे तक रहेगा। 12 घंटे पूर्व सूतक प्रारंभ हो जाता है, जो 24 अक्तूबर की मध्यरात्रि 2:28 बजे से लग गया है। पं. आदित्य पांडेय ने बताया कि यह ग्रहण पूर्वोत्तर भारत को छोड़कर पूरे भारत में दिखाई देगा।

विज्ञापन

ग्रहण चित्रा नक्षत्र, तुला राशि में नीच के सूर्य के साथ चंद्र, शुक्र और केतु ग्रह की युति में पड़ेगा। इस दौरान ग्रहण में सूर्य का 44 प्रतिशत भाग ग्रसित होगा। पं. मनोज कुमार द्विवेदी ने बताया कि दिवाली के अगले दिन ग्रहण होने से गोवर्धन पूजा दिवाली के तीसरे दिन मनाई जाएगी। यह स्थिति 27 वर्ष पूर्व भी हुई थी।

विज्ञापन

इससे पूर्व 1995 में दीपवाली के दिन सूर्य ग्रहण पड़ा था। ग्रहण हमेशा अमावस्या की तिथि को पड़ता है और दिवाली भी अमावस्या तिथि में ही मनाई जाती है। सूर्य ग्रहण के कारण लक्ष्मी पूजन पर किसी भी प्रकार का प्रभाव नहीं पड़ता है। इसके साथ ही आठ नवंबर को देव दिवाली के दिन साल के अंतिम चंद्र ग्रहण का प्रभाव भी देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

कोई शुभ काम नहीं करना चाहिए
दो प्रमुख त्योहार के बीच ग्रहण पड़ने के साथ बुध, गुरु, शुक्र और शनि सभी अपनी-अपनी राशि में मौजूद रहेंगे। साल का यह आखिरी आंशिक सूर्यग्रहण भारत के कई हिस्सों में दिखाई देगा। भारत में सूर्यग्रहण दिखाई देने से इसका सूतक काल मान्य होगा। इस कारण ग्रहण के दौरान कोई शुभ काम या देवी-देवताओं की पूजा नहीं करनी चाहिए।

विज्ञापन

ग्रहण के दौरान न ही भोजन पकाना चाहिए और न ही कुछ खाना-पीना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को ग्रहण नहीं देखना चाहिए। और न ही घर से बाहर जाना चाहिए। तुलसी समेत अन्य पेड़-पौधों को नहीं छूना चाहिए। इस दौरान अपने इष्ट देवी-देवताओं के नाम का स्मरण करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed